पनागर में हुई नकबजनी का खुलासा,महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार,सोने चांदी के जेवर सहित आटो एवं सब्बल जप्त

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:पनागर थाना अंतर्गत सूने मकान में हुई नकबजनी का खुलासा करते हुए पुलिस ने महिला सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए सोने चांदी के जेवर कीमती लगभग 45 लाख रूपये के तथा घटना में प्रयुक्त आटो एवं सब्बल जप्त करते हुए कार्यवाही की है।

गिरफ्तार आरोपी 

वहीँ गिरफ्तार आरोपियों में 1) अभिषेक चौबे उर्फ गुड्डू पिता संतोष चौबे उम्र 35 साल निवासी ग्राम केवलारी थाना पनागर
,2) आशीष चौबे पिता संतोष चौबे उम्र 36 साल निवासी ग्राम केवलारी थाना पनागर ,3) ज्योति चौबे पति आशीष चौबे उम्र 32 साल निवासी ग्राम केवलारी थाना पनागर

यह है मामला 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना पनागर में दिनांक 13-9-26 को गगन शर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी लमती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी की बड़ी बहन जिला धार में रहती हैं दिनंाक 11-9-26 को रात लगभग 10-30 बजे घर में सामने व अंदर उपर की ग्रिल गेट में ताला लगाकर पत्नी व बच्चों को इंदौर के लिये टेªन में बैठालने जबलपुर स्टेशन गया था । उसके माता पिता जबलपुर कृषि उपज मंडी के पास वत्सला पैराडाइस फ्लेट मे रहते हैं जहां वह रूक गया था । सुबह लगभग 10 बजे उसके पड़ौसी राजेन्द्र सोनी के घर से कॉल आया कि सामने शटर के ताले के स्थान का कुंदा टूटा है, उसने घर आकर देखा सामने शटर का कुंदा टूटा हुआ था अंदर जाकर देखा किचिन के पास ग्रिल के गेट मे लगा कुंदा भी टूटा था ताला नहीं था 2 आलमारियों के लॉक टूटे हुये थे दरवाजे खुले थे आलमारी के अंदर लॉकर खुले थे सामान बिखरा हुआ था लॉकर में रखा सोने का मंगलसूत्र, 6 चूड़ी, 1 हार, 1 जोड़ी झुमकी, 1 जोड़ी टाप्स, 8 अंगूठी, 4 चैन, 3 लाकेट, 2 हाय, 1 ब्रेसलेट, 1 हाथ फूल, 7 जोड़ी टाप्स तथा चांदी के जेवर गायब थे। कोई अज्ञात चोर दरम्यानी रात उसके सूने घर का ताला तोड़कर सोने के जेवर चोरी कर ले गया हैं। रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

ऐसे पकड़ में आये आरोपी

वहीँ घटित हुई घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध)  जितेन्द्र सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल  राजेश्वरी कौरव, फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ, डॉग स्कॉट, साइबर सेल की टीम घटनास्थल पर पहुॅचे तथा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया ।थाना प्रभारी पनागर विपिन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस पास के लगे सभी सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेज खंगाले गये तथा विश्वसनीय मुखबिरों को लगाया गया।दौरान पतासाजी के पनागर से जबलपुर के मेन रोड में मिले फुटेज मे एक नीले रंग का ऑटो पनागर जियों पेटोल पम्प से डिवाइडर को कॉस कर अंधरे में खड़ा दिखा जिसकी गतिविधी संदग्धि लगीं, जिसे आगे देखने पर लगभग रात 1-04 बजे गगन शर्मा के घर के सामने रूका व टार्च की लाइट दिखी, जिसका पीछा करने से उपरोक्त ऑटो में केप्री गोल्ड लोन का विज्ञापन वाला हुड लगा हुआ नजर आ रहा था।उक्त ऑटो के सम्बंध मे काफी पतासाजी करने पर ज्ञात हुआ कि ग्राम केवलारी का आशीष चौबे उक्त ऑटो चलाता है, आशीष चौबे के घर दबिश देने पर आशीष चौबे एवं आशीष का भाई अभिषेक चौबे घर से फरार मिले। पतसाजी पर आशीष चौबे का गाडरवारा एवं अभिषेक चौबे के बिहार मे होना ज्ञात हुआ ।घटना में प्रयुक्त वाहन ऑटो पिआगों कम्पनी का जिस पर अनिल ऑटोसोलूशन लिखा है आशीष के साले दुर्गेश तिवारी निवासी गोसलपुर का होना पाया गया।अभिषेक चौबे के बिहार से आने की सूचना पर घेराबंदी कर अभिषेक चौबे को पकडकर थाने लाया गया, जो पूछताछ करने पर लगातार गुमराह करने का प्रयास करता रहा, सघन पूछताछ करने पर चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया।आशीष चौबे की पत्नी द्वारा अभिषेक के फोन पर कॉल करने से पता चला कि आशीष चौबे घटना में जोर आजमाईस में वाए हाथ में दर्द होने से स्वास्तिक हॉस्पिटल में भर्ती है । हॉस्पिटल पहंुचने पर ज्ञात हुआ कि आशीष चौबे अस्पताल से फरार हो गया । जिसकी पत्नी ज्योति चौबे से पूछताछ करने पर चुराये हुये जेवरों में से 1-1 चेन आशीष एवं अभिषेक द्वारा ले लेना तथा चुराये हुये अन्य सोने व चांदी के जेवरों को मटमैले झोले में छिपाकर घर में रखना बताते हुये बताया कि उक्त जेवर उसके पति आशीष चौबे ने दिया था।फरार आशीष चौबे की तलाश हेतु मुखबिरों को लगाया गया। दौरान तलाश के विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली की आशीष चौबे अपनी बहन के घर आते जाते देख गया।सूचना पर तत्काल दबिश देते हुये घेराबंदी कर आशीष चौबे को पकडा जिसने पूछताछ मे बताया कि वह नशे का आदी है सूने घर को दो दिन से देखने पर किसी का आना जाना नही होने से अपने भाई अभिषेक के साथ ऑटो में बैठ कर आकर घटना को अंजाम दिये और बाद घटना के माल लेकर भाई अभिषेक के साथ ऑटो फोन कर बुलाआ जो पडाव होता हुआ एनएच 30 तथा उर्दआ से परियट तथा ग्राम केवलारी आना बताया ऑटो का हुड, ऑटो से हटा दिया है एवं चोरी का माल पत्नी को दिया जिसने चुराये हुये जेवर को घर में छिपा दी है ।आरोपियों की निशादेही पर घर पर छिपाकर रखे चोरी के जेवर सोने का एक मंगलसूत्र बडा पेडेन्ट लगा, 1 हार धागा लगा, 6 नग कंगन, 3 चेन, 2 जोड झुमकी, 2 जोड कान की बाली, 3 जोड सोने के टाप्स, एक सेट हथफूल ब्रेसलेट, एक पेंडेल लाकेट सफेद मोती सहित, दो हाय, 4 नग अंगूठी, एक रूबी लगी अंगूठी, 1 डायमंड लगी सोने की अंगूठी, 3 नाक की लोंग, चार गुरिया, एक जोड सोने के नजरिया काले मोती लगे चांदी की एक हाय, चांदी की बिछिया, 1 चांदी का सिक्का, चांदी की गणेश मूर्ति, एक मूंगा माला, तीन नग लोटा, एक नग ग्लास पीतल का इस प्रकार कुल 30 तोला सोने के जेवरात, कीमती लगभग 45,00,000/- रूपये के तथा तथा घटना मे प्रयुक्त आटो, सब्बल व आटो का हुड जप्त करते हुये तीनों आरोपियों कों प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार किया गया।आशीष चौबे के विरूद्ध पूर्व से 4 अपराध मारपीट, चोरी, एवं एक्सीडेंट का पंजीबद्ध है।

उल्लेखनीय भूमिका:आरोपियों को पकड़ने व चुराये हुये जेवर जप्त करने में थाना प्रभारी पनागर डीएसपी  विपिन सिंह के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार उपाध्याय, प्रधान आरक्षक मनीष कुमार, अजीत पटेल, आरक्षक राहुल अहिरवार, ऋषि रोहित, नवनीत सोनी, महिला आरक्षक मीना सुमन की सराहनीय भूमिका रही ।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें