दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए सीएमओ गिरफ्तार

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर ;दो लाख रुपये की रिश्व्त लेते हुए लोकायुक्त ने नगर पालिका सीएमओ को गिरफ्तार कर लिया है।आरोप है की सीएमओ ने 15 लाख रुपये भुगतान के बदले 12% कमीशन के रूप में रिश्वत की मांग की थी।

2 लाख रुपये की घूस लेते हुए सीएमओं गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आवेदक ज्ञानचंद बेन जिला जबलपुर ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि मैं तथा मेरी पत्नी मंजू बैन दोनों शासकीय पंजीकृत ठेकेदार हैं.. मेरी पत्नी के नाम से एम एस पलक बैन फर्म रजिस्टर्ड है.. जिसे मंडल नगर पालिका के द्वारा वर्ष 24- 25 तथा 25 -26 एल ई डी लाइट एवं फिटकरी के सप्लाई का ठेका प्राप्त हुआ है.. जिसमें मुझे पाइप जॉइंट एवं वाटर कूलर सप्लाई का कार्य करना है. चूँकि मेरी पत्नी के कार्य का 392300 रुपए का भुगतान हो गया था जब मैं अपने कार्य का 15 लाख भुगतान के लिए नगर पालिका सीएमओ गजानन नाफड़े से मिला तो उन्होंने कहा तुम्हारी पत्नी के कार्य के भुगतान का 12% मुझे रिश्वत के रूप मैं चाहिए तब मैं तुम्हारे 15 लाख रुपए का भुगतान करूंगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी गजानन नाफड़े द्वारा मेरे कार्य के भुगतान करने के एवज में मेरी पत्नी के कार्य के भुगतान का 12 प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में की। शिकायत सत्यापन के दौरान आरोपी सीएमओ नगर पालिका मंडला गजानन नाफड़े ₹200000 रिश्वत लेने के लिए तैयार हो गए है। आज 25 सितंबर को आरोपी गजानन नाफड़े को 200000 रुपए की रिश्वती राशि लेते हुए परिषद ऑफिस में रंगे हाथ दबोचा गया ।वहीं आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशो.)2018 की धारा-7,13(1)B,13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। ट्रेप दल में निरीक्षक राहुल गजभिए निरीक्षक जितेंद्र यादव निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें