विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर कटनी में फार्मासिस्टों ने निकाली जागरूकता रैली

अरविंद हल्दकार बहोरीबंद/कटनी:विश्व फार्मासिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में कटनी फार्मासिस्ट एसोसिएशन (MPPA Katni) के सदस्यों द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को नशे से दूर रहने, दवाइयों के सुरक्षित एवं सही उपयोग के प्रति जागरूक करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जानकारी देना रहा।रैली गर्ग चौराहा, कटनी से प्रारंभ होकर बरहीमूं, खिरहनी फाटक एवं सुभाष नगर होते हुए जिला अस्पताल पहुंची।
नशे से दूरी, फार्मासिस्ट जरूरी” का दिया संदेश
वहीं इस दौरान फार्मासिस्टों ने “नशे से दूरी, फार्मासिस्ट जरूरी” सहित विभिन्न संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।फार्मासिस्टों ने लोगों को संदेश दिया कि दवाइयां केवल खरीदना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका सही नाम, सही मात्रा, सेवन का समय, उपयोग की विधि और आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी जरूरी है। इसलिए मेडिकल स्टोर से दवा लेते समय वहां फार्मासिस्ट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।रैली के माध्यम से यह भी संदेश दिया गया कि युवा वर्ग को नशे से दूर रखते हुए स्वस्थ समाज के निर्माण में सभी की भागीदारी आवश्यक है। फार्मासिस्टों ने आमजन से अपील की कि किसी भी दवा के उपयोग को लेकर भ्रम या समस्या होने पर योग्य फार्मासिस्ट से आवश्यक जानकारी प्राप्त करें।
रैली के बाद फार्मासिस्ट जिला अस्पताल पहुंचे, जहां विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई।
ये रहे उपस्थित
वहीं कार्यक्रम में कटनी फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कपिल देव गुप्ता, फार्मासिस्ट अभिषेक , फार्मासिस्ट अरविंद कुमार हल्दकार, शोनू , आनंद ,राहुल ज्ञानेंद्र, सत्येंद् आदित्य मनीष राहुल विकास सुखेंद्र पवन विकास आकाश सैनी रामेश्वर अमित रवि अनुराग शिबू और बहुत संख्या में फार्मासिस्ट उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से फार्मासिस्टों ने नशा मुक्ति, सुरक्षित दवा उपयोग और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश आमजन तक पहुंचाया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















