सरकार की स्वामित्व योजना ठप्प,मालिकाना हक के इंतजार में ग्रामीण

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:सरकारी फरमान जारी होने के बाद लोगों को लगा था की अब उन्हें बिना किसी झंझट के जमीन का मालिकाना हक मिलेगा इसी उम्मीद में ग्रामीण थे लेकिन जिले की ग्रामीण आबादी को जमीन का मालिकाना हक देने वाली स्वामित्व योजना पटवारियों की असमंजस वाली खींचतान में फंस गई है। 17 सितंबर से शुरू हुए विशेष अभियान के नौ दिन गुजरने के बाद भी जिले में एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। पटवारियों के विरोध के चलते पूरी प्रक्रिया ठप है और हजारों ग्रामीण अपने अधिकार के दस्तावेज मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

यहां से शुरू हुआ विवाद

विवाद की जड़ रजिस्ट्री में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाए जाने को लेकर है। पटवारियों का कहना है कि भविष्य में जमीन से जुड़े विवाद, दावे या कोर्ट-कचहरी की कार्रवाई होने पर उन्हें व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। इसी आशंका के चलते पटवारी मांग कर रहे हैं कि रजिस्ट्री पटवारी के नाम से नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश शासन के नाम से दर्ज की जाए।भोपाल में पांच मंत्रियों के समूह के साथ हुई बैठक में सरकार की ओर से पटवारियों को मौखिक आश्वासन दिया गया कि विवाद की स्थिति में सरकार उनका बचाव करेगी और नियमों में संशोधन किया जाएगा। लेकिन पटवारी संघ ने मौखिक भरोसे को पर्याप्त नहीं माना है। संघ का स्पष्ट कहना है कि जब तक आधिकारिक राजपत्र या नोटिफिकेशन जारी नहीं होता, तब तक काम शुरू नहीं किया जाएगा।इस गतिरोध का सीधा असर हितग्राहियों पर पड़ रहा है। प्रदेशभर में लाखों ग्रामीण मुफ्त मालिकाना हक के दस्तावेजों के लिए सरकारी आदेश का इंतजार कर रहे हैं।

इनका कहना है,पटवारियों की मांग पर शासन स्तर में मंथन चल रहा है,,इसके अलावा उप सचिव राजस्व चंद्र शेखर शुक्ला ने मालिकाना हक के निष्पादन पंजीयन करने पर पटवारियों के लिए एक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं..वही किसी व्यक्ती विशेष द्वारा दुर्भावना बश पंजीयन निष्पादन न करने पर भविष्य में किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं करने की बात लिखी गई है.*
राघवेन्द्र सिंह कलेक्टर जबलपुर*

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें