बरगी बांध में और बढ़ाई जायेगी जल निकासी की मात्रा,दोपहर 3 बजे चार गेट और खोले जायेंगे

जबलपुर:जलग्रहण क्षेत्र में हुई वर्षा से बांध के लगातार बढ़ रहे जल स्तर को नियंत्रित एवं स्थिर बनाए रखने एक बार फिर आज शनिवार 26 सितंबर की दोपहर 3 बजे बरगी बांध से जल निकासी की मात्रा को बढ़ाया जा रहा है.बांध प्रशासन के अनुसार शनिवार 26 सितंबर को सुबह 11 बजे से बांध के 9 जल द्वार औसतन 1.83 मीटर ऊंचाई तक खोलकर लगभग 2 हजार 522 क्यूमेक जल माँ नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा है।बांध में बढ़ती जल आवक को देखते हुए आज शनिवार को ही दोपहर 3 बजे बांध के चार गेट और खोल दिए जायेंगे.दोपहर 3 बजे के बाद बांध के खुले गेट की संख्या 13 हो जायेगी. सभी तेरह गेट औसतन 1.88 मीटर ऊंचाई तक खोले जाएंगे, जिससे लगभग 3 हजार 752 क्यूमेक जल नर्मदा नदी में छोड़ा जाएगा।इस जल निकासी के फलस्वरूप माँ नर्मदा के घाटों पर जल स्तर लगभग 12 से 14 फीट रहने की संभावना है। बांध में पानी की आवक के अनुसार जल निकासी की मात्रा को आवश्यकता के अनुरूप कभी भी घटाया अथवा बढ़ाया जा सकता है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















