रिमझिम बारिश के बीच सिहोरा में भक्तों ने बप्पा को दी विदाई,देखें वीडियो

जबलपुर/सिहोरा:दस दिनों की सेवा पूजा के बाद आज जिले भर में बप्पा को रिमझिम बारिश के बीच भक्तों ने नाचते गाते विदाई दी,इसी तरह सिहोरा में भी रिमझिम फुहारों के बीच बप्पा को बिदाई दी गई।इस दौरान खितौला के हिरन नदी में पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद थी।हिरन में मगरमच्छ की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा को लेकर इस बार गोताखोरों द्वारा नाव के माध्यम से छोटी मूर्तियों का विसर्जन किया गया जबकि बड़ी प्रतिमाओं को क्रेन के माध्यम से हिरन नदी के मरहा पुल खितौला में विसर्जन किया गया।
हिरन नदी में देर रात तक चला प्रतिमाओं का विसर्जन
सिहोरा खितौला में स्थापित सैकड़ों गणेश प्रतिमाओं का देर रात तक हिरन नदी नृसिंह घाट एंव कनाडी नदी में विसर्जन चलता रहा।रिमझिम फुहारों के बीच बप्पा को बिदाई देने हिरन नदी घाट पर जन सैलाव उमड़ पड़ा। पुलिस एंव नगर पालिका द्वारा विसर्जन स्थल पर की गई व्यवस्थाओं की सभी ने सराहना की । घर घर विराजे विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमाओं को कोई चार पहिया तो कोई तीन पहिया और बहुत से लोग तो अपनी मोटर साइकिलों में ही विसर्जन स्थल की ओर डी जे बैड बाजों की धुन पर नाचते गाते ले जाते देखें गये । बड़ी सार्वजनिक गणेश प्रतिमाएं कटरा मोहल्ला,झंडा बाजार,काल भैरव चौक,मैना कुआं,हरदौल मंदिर,बाबताल,पुराना बस स्टेंड,गौरी तिराहा,बरा मोहल्ला खितौला आदि स्थानों से होकर निकली ।
सुबह से प्रारम्भ हो गया विसर्जन का क्रम
सुबह से ही विसर्जन का कृम शुरु हो गया था जो देर रात तक जारी रहा। नदी में पानी अधिक होने के कारण बड़ी गणेश प्रतिमा को नगर पालिका द्वारा हाईड्रा के माध्यम से एंव छोटी प्रतिमाओं को नाव पर बैठाकर बीच नदी में विसर्जन कराया। घाट पर जहां खितौला पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था थी तो वहीं नगर पालिका ने घाट के पहले अनेक टेबिले लगाकर गणेश जी की पूजन की व्यवस्था की थी। इसी तरह नहर से प्रवाहित हो रहे नर्मदा नदी के जल एंव खुडावल रोड़ पर स्थित कनाडी नदी,घाट सिमरिया हिरन नदी में भी गणपति बप्पा मोरया अगले तू जल्दी आ के जयघोष के साथ दर्जनों प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। अनेक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन आज किया जायेगा घाटो पर तो जैसे भक्तों का बप्पा को बिदाई देने मेला सा लगा रहा।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















