व्हाट्सएप के माध्यम से धोखाधड़ी कर उड़ाये लाखों रुपये,तो यहाँ इंस्टाग्राम में एड डाउनलोड होते ही खाते से कट गए 28 हजार रुपये

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।मामला तीन अलग -अलग थाना क्षेत्र के हैं जहां पर एक तरफ व्हाट्सएप के माध्यम से धोखाधड़ी कर लाखों रुपये बैंक खातों से निकाल लिए गए,तो वहीं इंस्टाग्राम में एड डाउनलोड होते ही खाते से  28 हजार रुपये निकाल लिए गए।

पहला मामला 

पहला मामला थाना कोतवाली का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनंाक 21-7-26 को श्रीमति सोनाली सेठिया उम्र 35 वषर् स्टेट बैंक कालोनी कोतवाली ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह 2 नम्बर से 2 व्हाटसएप चलाती है दिनांक 13-7-26 को सुबह लगभग 8-30 बजे उसके व्हाटसएप नम्बर पर अज्ञात नम्बर से मैसेज आया उसने अपना व्हाटसएप चैक किया जो ओपन नहीं हो रहा था लगातार मैसेज आ रहे थे और अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाटसएप के माध्यम से उसे डरा धमकाकर दिनंाक 13-7-26 से आखिरी बार दिनंाक 16-7-26 तक धमकी देकर धोखाधड़ी कर लगभग 15 लाख रूपये अलग अलग स्केनर के माध्यम से हड़प लिये, उसका अकाउण्ट सेंट्रल बैंक आफ इंडिया विजयनगर में है कुछ राशि उसके इसी अकाउण्ट में थी उसने लगभग एक लाख रूपये अपने इसी अकाउण्ट से अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गये स्क्ेनर पर रूपये भेजे थे बाकि रूपये उसने आनलाईन अलग अलग दुकान पर जाकर नगद देकर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा भेजे गये स्केनर पर भेजे थे, उसके साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनंाक 13-7-26 से 16-7-26 तक धोखाधड़ी कर लगभग 15 लाख रूपये की राशि हड़प ली है। पर धारा 318(4), 308 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

एड डाउनलोड होते ही खाते से निकल गए रुपये

दूसरा मामला थाना गढा का है जहाँ पर विनायक महा उम्र 40 वषर् निवासी शक्तिनगर ने लिखित शिकायत की कि उसका खाता पंजाब नेशनल बैंक मे है दिनंाक 15-5-26 को शाम लगभग 5 बजे वह अपने मोबाइल में इंस्टाग्राम में रील देख रहा था तभी बीच में एक एचजेड टीव्ही एप का एड आया जिस पर क्लिक हो गया और एप डाउनलोड हो गया उसके बाद वह शाम लगभग 7 बजे सामान लेने गया था तभी उसने क्यूआर कोड स्केन किया उसे पता चला कि उसके एकाउण्ट में पैसे नहीं हैं उसने अपना एकाउण्ट चैक कराया उसे पता चला कि दिनांक 15-5-26 को शाम 6-32 बजे उसके अकारउण्ट से 28 हजार रूपये कट गये हैं उसके मोबाइल में एचजेडटीव्ही नाम का एक खतरनाक एपीके मैलवेयर डाउनलोड हो गया था उसी के बाद से उसके मोबाइल फोन को हैक कर उसके बिना किसी जानकारी के उसके खाते से 28 हजार रूपये की राशि अवैध रूप से ट्रांसफर कर ली है।लिखित शिकायत पर अज्ञात के विरूद्ध धारा 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

व्हाट्सएप में हाय का मैसेज ओपन करते ही खाते से निकल गए रुपये

वहीँ तीसरा मामला थाना रांझी का है जहाँ पर मधुलिका सिंह चैहान उम्र 46 वषर् निवासी एकता विहार कालोनी रंाझी ने शिकायत की कि वह ओएफके हास्पिटल खमरिया में सीनियर नसर् के पद पर पदस्थ है उसकी सैलरी एसबीआई खमरिया ब्रांच में आती है, दिनंाक 11-7-26 की रात लगभग 8-26 बजे उसके व्हाटसएप पर अज्ञात नम्बर से हाॅय का मैसेज आया जैसे ही उसने मैसेज ओपन किया उसके एसबीआई खाता से क्रमशः 30 हजार रूपये, 19 हजार 999 रूपये, 19 हजार 999 रूपये, कुल 70 हजार रूपये कट गये, उसके एसबीआई से काॅल आया कि क्या आप स्वयं पेमेंट कर रही हैं तो उसने पता चला उसने अपना अकाउण्ट लाॅक करवा दिया था। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके फोन में मैसेज कर उसके खाते से कुल 70 हजार रूपये की आनआईन धोखाधड़ी की गई है।वहीं लिखित शिकायत जाॅच दौरान  मधुलिका सिंह चैहान ने पूछताछ पर बताया कि दिनंाक 11-7-26 की रात 8-26 बजे व्हाटसएप नम्बर पर अज्ञात व्यक्ति का मैसेज आया जिसे ओपन करने के बाद एसबीआई बैंक शाखा खमरिया के खाता नम्बर से तीन बार में कुल 70 हजार रूपये अज्ञात व्यक्ति द्वारा आनलाईन धोखाधड़ी कर हड़प लिये। जांच पर दिनंाक 21-7-26 को अज्ञात के विरूद्ध धारा 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें