सामुदायिक भवन का अस्तित्व मिटाने ग्राम पंचायत मनमाने तरीके से कर रही कार्य

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : ग्राम पंचायत स्लीमनाबाद मै सरपंच व सचिव की मनमानी से सामुदायिक भवन परिसर मै हो रहे दुकानों के निर्माण कार्य को लेकर मामले नें तूल पकड़ लिया है!पंचो नें जिला पंचायत सीईओ से दुकान निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है जिससे सामुदायिक भवन का अस्तित्व बना रहे!यदि दुकानों का निर्माण कार्य नहीं रुकता तों फिर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा!
जनपद स्तरीय जाँच दल नें सौपा गलत प्रतिवेदन
शिकायत कर्ता पंचो नें बताया कि चार दिन पहले दुकान निर्माण कार्य पर रोक लगाने जनपद सीईओ को शिकायत सौंपी थी!जिस पर जनपद सीईओ नें सहायक यंत्री उमेश हरदानिया,उपयंत्री पंकज शुक्ला ओर एडीईओ जे पी दीवान को जाँच के लिए भेजा!जाँच टीम के सामने सामुदायिक भवन का अस्तित्व न मिटे इसलिए परिसर मै दुकान न बनाये जाने को लेकर पक्ष रखा गया!जाँच दल को बताया गया कि ग्राम पंचायत स्लीमनाबाद मै बहोरीबंद चौराहे पर सामुदायिक भवन (मंगल भवन )का निर्माण कार्य हुआ था !उसी स्थल पर बाजू से 4 लाख 50 हजार रूपये की राशि से सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण कार्य हुआ था! सामुदायिक भवन के सामने थोड़ा सा प्रांगण स्थल खाली पड़ा था!लेकिन उस स्थल पर ग्राम पंचायत स्लीमनाबाद के सरपंच द्वारा मनमाने तरीके से दो दुकानों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है!उक्त प्रांगण स्थल जहाँ दुकान बनाई जा रही है उस जगह पर सामुदायिक स्वच्छता परिसर का टेंक बना हुआ है!साथ ही मंगल भवन पूरा ढक जायेगा!जिस कारण सामुदायिक भवन जिस उद्देश्य को लेकर उस जगह पर बनाया गया है उसका अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा!मंगल भवन के आसपास एक भी खाली प्रांगण नही बचेगा!जिससे आने वाले दिनों मे जो भी कार्यक्रम होंगे उससे लोगों को पार्किंग व बैठक व्यवस्था के लिए जगह अभाव के कारण परेशान होना पड़ेगा!दुकानों के निर्माण कार्य के लिए गुपचुप तरीके से प्रस्ताव डाल लिया गया ओर एएस -टीएस करा लिया गया!उपयंत्री के द्वारा भी बिना स्थल की हकीकत जाने एएस-टीएस किया गया!जाँच दल नें ये सभी बाते पंचनामा मै दर्ज की!इसके बाद जाँच दल नें सरपंच व सचिव से सांठ गांठ कर पैसे ले देकर ग्राम पंचायत के पक्ष मै पंचनामा के विपरीत जाँच प्रतिवेदन बनाकर जनपद सीईओ को सौपा!जिससे जाँच दल के ऊपर भी मिलीभगत की आशंका है!जाँच दल नें जब जाँच प्रतिवेदन ग्राम पंचायत के पक्ष मै बनाकर दे दिया तों एक बार फिर से सरपंच के द्वारा सामुदायिक भवन के पास दुकानों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है!हाल ही मै सामुदायिक भवन बनाने सामुदायिक भवन की बाउंड्रीवाल को तोड़ा जा रहा है!इसलिए सरपंच की मनमानी पर लगाम लगाते हुए दुकानों के निर्माण कार्य पर रोक लगाये!यदि रोक नहीं लगती तों फिर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा!
इनका कहना है- हरसिमरन प्रीति कौर जिला पंचायत सीईओ
ग्राम पंचायत स्लीमनाबाद के सरपंच-प्रभारी सचिव के द्वारा मंगल भवन प्रांगण स्थल पर दुकानों के निर्माण कार्य कराने का मामला प्रकाश मे आने के बाद जनपद सीईओ को जाँच करानें के आदेश दिए थे!यदि जनपद स्तरीय जाँच दल नें पंचायत के पक्ष मै प्रतिवेदन बनाकर दिया है तों यह गलत है!
अब जिला स्तरीय जाँच दल को जाँच के लिए भेजा जायेगा!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















