सामुदायिक भवन का अस्तित्व मिटाने मे तुली ग्राम पंचायत,गुणवत्ता हीन तरीके से करा रहे दुकानों का निर्माण

इस ख़बर को शेयर करें

 

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद ; बहोरीबंद जनपद की ग्राम पंचायत स्लीमनाबाद मे सरपंच, ग्राम रोजगार सहायक / प्रभारी सचिव की मनमानी से सामुदायिक भवन परिसर मे बनाई जा रही दुकानों के निर्माण का मामला नें अब तूल पकड़ लिया है!पंचो नें सामुदायिक भवन परिसर मे दुकाने न बने इसको लेकर जिला पंचायत सीईओ को शिकायत सौंप निर्माण कार्य पर रोक लगाने ओर सरपंच व प्रभारी सचिव पर कार्रवाई की मांग की!शिकायत के बाद जिला पंचायत सीईओ नें मामले की जाँच के लिए दो सदस्यीय दल गुरुवार को स्लीमनाबाद भेजा!जाँच दल मे जिला मनरेगा अधिकारी अभिषेक चढ़ार व एसडीओ अजय कुमार केसरवानी शामिल रहे!जाँच दल से शिकायतकर्ता ग्राम पंचायत के पंचो नें कहा कि सामुदायिक भवन का अस्तित्व बना रहे उसको न मिटाया जाये इसलिए सामुदायिक भवन परिसर मे दुकान न बनाई जाये!क्योंकि सामुदायिक भवन के सामने जगह का अभाव है जो थोड़ा सा परिसर बचा है यदि दुकान बन गईं तों फिर यदि कोई वैवाहिक -धार्मिक कार्यक्रम यहाँ होना है तों पार्किंग, बैठक व्यवस्था नहीं बन पायेगी!जगह अभाव के कारण लोगो को परेशान होना पड़ेगा!इसलिए जिस उद्देश्य से उक्त जगह सामुदायिक भवन बना है उसका उद्देश्य कारगर रहे!
क्योंकि यदि यहाँ दुकान बन गईं तों भविष्य मे बहोरीबंद मार्ग का चौड़ीकरण होगा तब ये दुकान हटा दी जायेंगी!
जिससे सरकारी राशि का अपव्यय होगा!अभी भी दुकान निर्माण के लिए सरकारी राशि से बनी बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया गया है!जिससे सरकारी राशि का अपव्यय हुआ!

बिना रोक हटे शुरू किया गया कार्य 

दुकानों के निर्माण कार्य के लिए गुपचुप तरीके से प्रस्ताव डाल लिया गया ओर एएस -टीएस करा लिया गया!मई 2025 मे जब उक्त स्थल पर दुकानों का निर्माण कार्य शुरू किया गया तों पंचो के विरोध के बाद जनपद सीईओ नें निर्माण कार्य पर उपयंत्री से रोक लगवाई थी!लेकिन उक्त रोक अभी हटी तक नहीं है ओर अब उसी स्थल मे निर्माण कार्य चालू कर दिया गया है!पंचो नें कहा कि उक्त स्थल पर दुकान बन जाने से मंगल भवन की शोभा खराब तो होगी ही साथ ही दुकान बनते ही सरपंच अपने चेहतो को दुकान मे कब्जा करा देंगे!
इसलिए दुकानों के निर्माण कार्य पर तुरंत रोक लगाई जाये!

पेटी ठेकेदारी व्यवस्था करें बंद 

पंचो नें जाँच दल से कहा कि स्लीमनाबाद ग्राम पंचायत मे महिला सरपंच है!लेकिन महिला सरपंच के अधिकारों का हनन उनके पति कर रहे है!पंचायत कामकाज का जिम्मा सरपंच पति नें संभाल रखा है!इसके अलावा पंचायत कामकाज पेटी ठेकेदारों से कराया जा रहा है!पूरी पंचायत का जिम्मा पेटी ठेकेदारी व्यवस्था से चल रहा है!

गुणवत्ता हीन तरीके से कराया जा रहा दुकानों का निर्माण 

पंचो नें कहा की पेटी ठेकेदार मनोज तिवारी द्वारा दुकानों का निर्माण कार्य गुणवत्ता हीन तरीके से किया जा रहा है!
एक दिन मे टाप बीम डालकर उसके ऊपर दीवाल उठा दी गईं!जबकि दुकान मजबूत बने इसके लिए 15 दिनों तक बीम की पानी से तराई करनी थी!लेकिन ऐसा कुछ नहीं!
इनके द्वारा गुणवत्ता को ताक पर जल्द से जल्द दुकानों पर लेंटर डाल दिया जाये उसका खेल चल रहा है!इसके बाद मौका स्थल का जाँच दल द्वारा निरीक्षण कर पंचनामा बनाया गया!जाँच दल मे शामिल अधिकारियो नें बताया कि स्लीमनाबाद सामुदायिक भवन स्थल पर हो रहे दुकान निर्माण कार्य स्थल का निरीक्षण किया गया!जहाँ पंचनामा बनाया!
पंच नामा उपरांत जाँच प्रतिवेदन बनाकर  जिला पंचायत सीईओ को दिया जायेगा!आगे की कार्रवाई जिला पंचायत सीईओ के द्वारा की जायेगी!

इनका कहना है – हरसिमरन प्रीत कौर जिला पंचायत सीईओ

स्लीमनाबाद सामुदायिक भवन के सामने हो रहे दुकानों के निर्माण के संबंध मे शिकायत प्राप्त हुई थी!शिकायत उपरांत जिला स्तरीय दल जाँच के लिए भेजा गया है!जाँच प्रतिवेदन प्राप्त हो जाये!जाँच प्रतिवेदन का अवलोकन करने के बाद ही दुकान बने या न बने उस पर कोई निर्णय लिया जा जायेगा!

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें