सिहोरा में गोदाम से तेल के जार चोरी,यहाँ निमाणार्धीन बिल्डिंग से काॅपर तार चुरा ले गए चोर 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:सिहोरा में रात के समय चोरों ने गोदाम का ताला तोड़ा और 80 हजार रुपये कीमती तेल के जार चोरी कर फरार हो गए,तो वहीं दूसरा मामला संजीवनी नगर थाना क्षेत्र का है जहाँ पर चोरों ने निमाणार्धीन बिल्डिंग से काॅपर तार चुराई और फरार हो गए।

सिहोरा में तेल के जार चुराकर चोर फरार

पहला मामला थाना सिहोरा का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दिनांक 10-9-26 को अनुज नौग्रहिया उम्र 40 वषर् निवासी कटरा मोहल्ला सिहोरा ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह किराना सामान का होलसेल का व्यापार करता है उसका गोदाम गंजताल रोड सिहोरा में है दिनंाक 9-9-26 को शाम लगभग 7 बजे गोदाम बंद कर अपने घर कटरा मोहल्ला सिहोरा चला गया था आज सुबह लगभग 6-30 बजे दुकान के कमर्चारी राजकुमार कोल गंजताल तरफ घूमने गया था जिसने उसे मोबाइल पर काॅल कर बताया कि गोदाम के ताले टूटे हुये हैं, उसने जाकर देखा गोदाम के गेट में लगे ताले टुटे हुये थे गोदाम में रखे 52 जाॅर महाकोश तेल, 8 जाॅर बेस्ट च्वाइस कम्पनी का तेल, 3 काटूर्न रूसी स्टार तेल कुल कीमती लगभग 80 हजार रूपये का नहीं था कोई अज्ञात चोर रात्रि में ताला तोड़कर तेल के जार चोरी कर ले गया है।वहीं रिपोटर् पर धारा 331(4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

निमाणार्धीन बिल्डिंग से काॅपर तार चोरी

वहीं दूसरा मामला थाना संजीवनीनगर का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनंाक 9-9-26 की रात भूपेन्द्र सिंह उम्र 50 वषर् निवासी गुलौआ चैक गढ़ा ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह अस्पताल संचालक है धनवंतरीनगर चैक आरोग्यम अस्पताल के बाजू से न्यू श्री धनवंतरी मल्टीस्पेशलिटी हाॅस्पिटल का निमार्ध कायर् करा रहा है जो कि दोनों तरफ से खुला है जिसमें हाईटेक कम्पनी से नियुक्त किया गया चैकीदार मुन्नालाल झारिया को रखा गया था रात लगभग 1 बजे से 3 बजे के बीच चैकीदार के सो जाने से अज्ञात चोर निमार्णाधीन बिल्डिंग आरोग्यम अस्पताल के बाजू से धनवतंरीनगर मेन रोड में लाईट बिजली की फिटिंग होने से काॅपर के वायर कीमती लगभग 40 हजार रूपये के चोरी कर ले गया है। रिपोटर् पर धारा 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें