नशीले इंजैक्शन के कारोबार में लिप्त आरोपी से 24 नग नशीले इंजैक्शन जप्त

जबलपुर:नशे के कारोबार में लिप्त आरोपी से 24 नग नशीले इंजैक्शन जप्त करते हुए पुलिस ने कार्यवाही की है,गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी तथा नशीले इंजैक्शन के कारोबार मे लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला जोन-2 के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एम.डी.नागोतिया एवं थाना प्रभारी गोरखपुर नितिन कमल के नेतृत्व में थाना गोरखपुर की टीम द्वारा नशीले इंजैक्शन के कारोबार में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर 24 नशीले इंजैक्शन जप्त किये गये है।
यह है मामला
नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर एम.डी.नागोतिया ने बताया कि दिनॉक 09-09-2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि बड़कू सोनकर निवासी सेठीनगर का अपने घर से नशीले इंजेक्शनों की बिक्री कर रहा है, सूचना पर हमराह थाना प्रभारी गोरखपुर एवं अन्य स्टाफ को लेकर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी बड़कू सोनकर अपने घर पर मिला जिसके घर की तलाशी लेने पर घर के पहला कमरा सीमेंट की चादर वाला, जिसके बाद अंागन फिर सामने कमरा, आंगन के वायें ओर गैलरी, फिर कमरा, आंगन से दाहिने तरफ निर्माणाधीन मकान जिसके कमरे मेे फ्रिज तथा कबाड़ जैसा सामान रखा था, 1 कमरे में रेत और कबाड़ जैसा सामान रखा था फ्रिज बंद था जिसके अंदर एक थैले में बुप्रेनोरफिन इंजैक्शन के 11 इंजेक्शन, फेनिरामाईन मैलेट के 13 इंजैक्शन रखे मिले, जिसने उक्त नशीले इंजेक्शन रखने के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि नशा के आदी लोग नशीले इंजेक्शन लेने आते हैं जिन्हें महगें दामों में बेचता है। आरोपी बड़कू सोनकर उम्र 35 वर्ष निवासी सेठीनगर गोरखपुर के कब्जे से 24 नग नशीले इंजेक्शन तथा इंजेक्शन बिक्री के 3 हजार 950 रूपये जप्त करते हुये आरोपी बड़कू सोनकर के विरूद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत के तहत कार्यवाही की गई।उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी बड़कू सोनकर आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति है जिसके विरूद्ध पूर्व से आर्म्स एक्ट, सट्टा एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट के आधा दर्जन अपराध पंजीबद्ध हैं।
उल्लेखनीय भूमिका– नशीले इंजैक्शन के कारोबार में लिप्त आरोपी को पकडने में थाना प्रभारी गोरखपुर नितिन कमल, सहायक उप निरीक्षक रावेन्द्र तिवारी, प्रधान आरक्षक नेहा दुबे, आरक्षक अश्वनी की सराहनीय भूमिका रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















