गुणवत्ता युक्त शिक्षा पर दे जोर, ताकि विद्यार्थियों मै बनी रहे पढ़ने की जिज्ञासा, नवागत एसडीएम नें सांदीपनि स्कूल

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – नवागत बहोरीबंद एसडीएम श्लोक वाइकर नें विकासखंड मै शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाने स्वयं शिक्षा व्यवस्था पर फोकस कर दिया है!बुधवार को एसडीएम नें सांदीपनी स्कूल बहोरीबंद पहुंचकर सुविधाओं एवं व्यवस्थाओ का जायजा लिया!ओचक निरीक्षण के तहत अधोसंरचना, कक्षाओं मै पहुंचकर शैक्षणिक गुणवत्ता का अवलोकन, मध्यान्ह भोजन गुणवत्ता की जाँच ओर साफ -सफाई, लाइब्रेरी लैब सहित अन्य संचालित गतिविधियों का जायजा लिया!एसडीएम नें प्राचार्या को निर्देशित किया कि शासन स्तर से प्रदत्त सुविधाओं जैसे गुणवत्ता पूर्ण स्वादिष्ट और गरम खाना, शुद्ध पेयजल सहित शौचालय साफ सुथरे और आवश्यक सामग्री से युक्त रखे!शिक्षकों  को निर्देशित किया कि गुणवत्ता युक्त शिक्षा दी जाये ताकि विद्यार्थी उसे सहज सुलभ तरीके से समझ पाएं। बच्चों में पढ़ने की जिज्ञासा बनी रहनी चाहिए।

विद्यार्थियों से किया संवाद,कैरियर बनाने का दिया मूलमंत्र 

एसडीएम श्लोक वाइकर नें सांदीपनी स्कूल मै निरीक्षण के बाद विद्यार्थियों से शैक्षणिक संवाद किया, जहाँ उन्होंने विद्यार्थियों को कैरियर बनाने के संबंध मै मूलमंत्र दिया!
एसडीएम नें विद्यार्थियों से कहा कि विषय का चयन रूची अनुसार करें और आगे बढ़े!विषय को ध्यान में रखकर आगे बढ़े!कॅरियर का सही चुनाव होने पर जीवन मे खुशियां ही खुशियां आ जाती हैं जिंदगीभर प्रसन्नता रहती है!  छात्र-छात्राओ को प्रतियोगी परीक्षा मैं सफलता हासिल करे इसका मूल मंत्र दिया गया!कैसे आईएएस,आईपीएस व आईएफएस बन सकते है,इस पर विस्तृत जानकारियां दी गई!अन्य प्रतियोगी परीक्षा जैसे रेलवे, एसएससी,बैंक कर्मी ,सहायक ग्रेड 2 व 3 सहित अन्य पदों पर नॉकरी पाने कैसे प्रतियोगी परीक्षाओ मैं सफलता हासिल की जा सकती है इसकी जानकारियां दी गई!साथ ही कहा गया कि प्रयास करने वालो की कभी हार नही होती है!जिनके मन की इच्छा कुछ बनने की होती है तो वो उसका लक्ष्य निर्धारण कर अपनी तैयारियां करते है!साथ ही कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को कैरियर काउंसलिंग के तहत कैरियर योजना, कौशल आधारित रोजगार के महत्व, उच्च शिक्षा के विकल्प, विदेश में पढाई के लिए आवश्यक प्रक्रिया, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी , छात्र उद्यमिता के बारे में संवाद, उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता के विकल्प, स्थानीय रोजगार के अवसर, प्रेजेंटेशन एवं ब्रोशर के माध्यम से संवेदात्मक और रोचक तथा विद्यार्थियों के विचार को महत्व देते हुए उनके कैरियर से संबंधित प्रश्नों के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया!इस दौरान बीईओ ज्ञानेंद्र कुलेश , बीआरसी प्रशांत मिश्रा, प्राचार्या संगीता राय ,बीएसी अमित पांडे , धनेश रेल सहित स्टाफ व विद्यार्थियों की उपस्थिति रही!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें