जबलपुर में कैफे संचालकों के विरूद्ध पुलिस और ननि की कार्यवाही

जबलपुर :पुलिस और नगर निगम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए होटल एवं कैफे को चैक करते हुये कैबिन बनाकर घंटे के हिसाब से उपलब्ध कराये जाने वाले कैफे संचालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये कैफे को सील किया गया है।गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक सम्पत उपध्याय (भा.पु.से.) द्वारा अवैध कारोबार एवं अनैतिक गतिविधि में लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनु बेनिवाल (भा.पु.से.) एवं नगर निगम अपर आयुक्त सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में जबलपुर पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा एैसे होटल एवं रेस्टोरेंट जहॉ पर कैबिन बनाकर लोगों को घंटे के हिसाब से उपलब्ध कराये जाते है को चैक किया गया।
यह है मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ओमती थाना अंतर्गत डी.एक्स कैफे रसल चौक, एवं एरिक कैफे, थाना अधारताल अमखेरा अंतर्गत काम 25 कैफे, थाना माढोताल खिजरी खिरिया अंतर्गत सैम कैफे एवं कैफे चैप्टर वन को चैक करते हुये अनियमित्तायें पाये जाने पर नगर निगम द्वारा बिल्डिंग एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये सील करने की कार्यवाही की गयी है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















