जज की आत्महत्या मामले में 4 लोगों पर मामला दर्ज 

इस ख़बर को शेयर करें

 

The judge committed suicide in the bathroom: जज अमन कुमार शर्मा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।मामला देश की राजधानी दिल्ली का है जहां पर जज अमन शर्मा के पिता की शिकायत पर सफदरजंग एनक्लेव थाने में 4 नामजद लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है. आरोपियों पर BNS की धारा 108 और 61(2) लगाई गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शनिवार, 2 मई को  दिल्ली के सफदरजंग इलाके में कड़कड़डूमा कोर्ट में तैनात जज ने अपने घर के बाथरूम में आत्महत्या कर ली थी. कहा जा रहा है कि पत्नी से झगड़े के बाद जज ने ये कदम उठाया।

आत्महत्या के पीछे की यह बजह आई सामने 

वहीँ खबरों की मानें तो अमन के परिजन ने आरोप लगाये है  की स्वाती उनके पिता प्रेम कुमार का अपमान करती थी.ये बाद अमन बर्दाश्त नहीं कर पाए. दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे. इस बात से अमन बहुत ज्यादा परेशान थे और तंग आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली. घटना के दो दिन पहले अमन ने फोन पर अपने पिता बताया था कि ‘वो अब नहीं जीना चाहते और ये उनकी आखिरी कॉल है’. अमन की ये बातें सुनने के बाद पिता प्रेम कुमार फौरन अलवर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए.अमन के पिता ने पुलिस को बताया कि जब वो दिल्ली आए तब भी अमन और स्वाती के बीच झगड़ा हुआ था. कमरे के अंदर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दे रही थीं. इसके बाद दोनों दो कमरों में चले गए. उन्होंने बताया कि एक कमरे में उनका बेटा अमन रो रहा था. बाद में उसके दिखाई न देने पर उन्होंने स्वाती से पूछा कि अमन कहां है? उसने जानकारी होने से इनकार किया तो प्रेम कुमार ने बेटे को फोन लगाया. घंटी घर के बाथरूम में बजी. रिस्पॉन्स नहीं आया तो वह दरवाजा तोड़कर अंदर गए. वहां उन्होंने देखा कि पत्नी की चुन्नी से लटककर अमन ने आत्महत्या कर ली थी

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें