अमानत में खयानत कर फर्म की कैशियर ने निकाल लिए लाखों रुपये,आरोपी गिरफ्तार 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:अमानत में खयानत कर फर्म मालिक के परिजनों के हस्ताक्षरित चैक से बैंक खातों से 7 लाख 50 हजार रूपये की राशि निकालने वाली फर्म की कैशियर को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए बैंक से निकाले गये 7 लाख 50 हजार रूपये जप्त कर लिए है।

गिरफ्तार आरोपी

वहीं गिरफ्तार आरोपी का नाम खुशबू चौधरी उम्र 24 वर्ष निवासी रजा चौक थाना हनुमानताल की बताया जा रहा है

यह है मामला 

मामला मदनमहल थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनांक 20-11-26 की देर रात्रि विकास नेमा उम्र 58 वर्ष निवासी कमला गुप्ता अस्पताल के सामने गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पुराना बस स्टेण्ड सुखेजा टावर के पास विक्रांत ग्रुप के नाम पर उसकी फर्म है सुखेजा टावर में सेकेण्ड फ्लोर में उसका आफिस है जहां कई कर्मचारी काम करते हैं खुशबू चौधरी लगभग 10 माह से उसके यहां कैशियर का काम करती है खुशबू चौधरी के पास उसके तथा उसके परिवार के अन्य सदस्यों एवं फर्मों के हस्ताक्षरित चैक रखते थे, दिनंाक 20-11-26 की दोपहर लगभग 12-30 बजे पंजाब नेशनल बैंक मदनमहल से उसकी पत्नी मंजरी नेमा को चैक कम्फर्म करने के लिये कॉल आया, वह पंजाब नेशनल बैंक शाखा मदनमहल गया बैंक वालों ने बताया कि प्रियंका प्रजापति तथा अमित लोधी चैक भुगतान कराने आये हैं, उसने दोनों से पूछा जो खुशबू चौधरी द्वारा चैक देकर राशि भरकर कैश निकालने के भेजना बताते हुये दिनांक 20-11-26 को ही पंजाब नेशनल बैंक शाखा विजयनगर से 50 हजार रूपये की राशि निकालकर खुशबू चौधरी को देना बताये, पंजाब नेशनल मदनमहल के चैक उसकी भाभी अनीता जिसमें 3 लाख एवं पत्नी मंजरी नेमा जिसमें 2 लाख 50 हजार रूपये की राशि भरी थी जो नहीं निकाल पाये। खुशबू चौधरी (कैशियर) द्वारा अमानत में ख्यानत करते हुये विभिन्न बैंक से चैक भुगतान कराकर पीएनबी बैंक शाखा विजयनगर से उसकी भाभी अनीता नेमा के खाता के चैक से 50 हजार रूपये की राशि, अधारताल पंजाब नेशनल बैंक से भाभी अनीता नेमा के खाता के चैक से 50 हजार रूपये एवं बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा राईट टाउन से भाई विक्रांत नेमा के खाता के चैक से 2 लाख रूपये, उसकी पत्नी मंजरी नेमा के खाता के चैक से 2 लाख रूपये, उसके बेटे अंश नेमा के खाता के चैक से 2 लाख 50 हजार रूपये की राशि खुशबू चौधरी द्वारा निकाल ली गई है। खुशबू चौधरी ने अमानत में ख्यानत करते हुये उसके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों से चैक के माध्यम से कुल 07 लाख 50 हजार रूपये की राशि निकाली गई है। रिपोर्ट पर धारा 316(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी गिरफ्तार 

वहीं घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा आरोपिया की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 3  मनीष भारद्वाज (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली  अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मदनमहल  उमेश यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर लगाई गयी।दौरान विवेचना गठित टीम द्वारा आरोपिया खुशबू चौधरी उम्र 24 वर्ष निवासी रजा चौक हनुमानताल को अभिरक्षा में लेते हुये, आरोपिया खुशबू चौधरी ने पूछताछ करने पर विक्रांत गु्रप फर्म के सदस्यों के हस्ताक्षति चैक के माध्यम से बैंक खातों से निकाली गई राशि अपने घर में रखे होना बताई, खुशबू चौधरी की निशादेही पर 07 लाख 50 हजार जप्त करते हुये प्रकरण में आरोपिया खुशबू चौधरी की विधिवत गिरफ्तारी की जाकर मान्नीय न्यायालय में पेश करते हुये न्यायायिक अभिरक्षा में जेल निरूद्ध कराया गया।

उल्लेखनीय भूमिका,अमानत में खयानत करने वाली आरोपिया को गिरफ्तार करने व राशि जप्त करने में थाना प्रभारी मदनमहल  उमेश यादव, सहायक उप निरीक्षक हल्के राम भलावी, राजेश मिश्रा, महिला आरक्षक मंजरी, क्षमा विश्वकर्मा एवं आरक्षक बालाराम, सुधीर की सराहनीय भूमिका रही।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें