अष्टानिका पर्व पर इंद्रध्वज महामंडल विधान का भव्य आयोजन

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – श्री अजितनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र, तेवरी में अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर श्री 1008 इंद्रध्वज महामंडल विधान, भव्य वेदी प्रतिष्ठा एवं कलशारोहण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। परम पूज्य चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं श्री 1008 अजितनाथ भगवान की असीम अनुकंपा से नगर तेवरी में प्राचीन वेदियों के जीर्णोद्धार के उपलक्ष्य में यह महोत्सव आयोजित हो रहा है।अष्टानिका पर्व के चौथे दिन शनिवार को भक्तों ने बड़ी श्रद्धा भाव से विधान में भाग लिया, पूजन की और भक्ति भाव से आयोजन को संपन्न किया। इसी कड़ी में शनिवार को मूल वेदी में प्रतिमा विराजमान करने का अनुष्ठान भी विधि-विधान से किया गया।

आगामी दिनों के प्रमुख कार्यक्रम

सकल दिगंबर जैन समाज तेवरी के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव के अंतर्गत आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे!सकल जैन समाज ने जानकारी देते हुए बताया कि  22 नवंबर को आदिनाथ भरत बाहुबली वेदी में प्रतिमा विराजमान,23 नवंबर सोमवार को अतिशयकारी अजितनाथ वेदी में प्रतिमा विराजमान,24 नवंबर मंगलवार श्री अजितनाथ एवं आदिनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक ओर 25 नवंबर बुधवार को नित्य अभिषेक पूजन एवं शांति हवन के साथ महोत्सव का समापन इसके अतिरिक्त, प्रतिदिन शाम 7:30 बजे से मंदिर परिसर में भव्य आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। आयोजक मंडल और सकल दिगंबर जैन समाज तेवरी ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें