सिवनी में पुलिस अधिकारियों पर FIR की मांग,वायरल वीडियो मामले में निलंबन के बाद भी नहीं थमा विवाद

इस ख़बर को शेयर करें

 

जबलपुर/सिवनी :मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में पुलिस विभाग के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों से जुड़े कथित वायरल वीडियो मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। मामले में निलंबन की कार्रवाई के बाद भी सिवनी की आम जनता के नाम से एक शिकायत पत्र राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश को भेजकर संबंधित पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।

सौपा ज्ञापन 

शिकायत पत्र में उल्लेख किया गया है कि सिद्धार्थ होटल से संबंधित वायरल वीडियो में कुछ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी दिखाई देने का आरोप है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि वीडियो में एक युवक को धमकाने, पैसे मांगने तथा पैसे नहीं मिलने पर उसके बैग में गांजा रखकर झूठे मामले में फंसाने की धमकी देने जैसी बातें सामने आती हैं। शिकायतकर्ताओं ने इन आरोपों को गंभीर बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।शिकायत पत्र में एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया है कि केवल निलंबन की कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। संबंधित लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य उपयुक्त धाराओं में कार्रवाई की जाए।

हवाला कांड का भी उल्लेख

पत्र में पूर्व में सिवनी में सामने आए कथित हवाला कांड का भी उल्लेख किया गया है और आरोप लगाया गया है कि उस मामले में भी कुछ जिम्मेदार लोगों की भूमिका की जांच होनी चाहिए थी। शिकायतकर्ताओं ने पुराने मामले और वर्तमान प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है।

संपत्ति की जांच और भ्रष्टाचार पर भी उठाए सवाल

शिकायत पत्र में संबंधित अधिकारियों की संपत्ति की जांच कराने, अवैध वसूली के आरोपों की जांच करने और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही सिवनी जिले में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने तथा ईमानदारअधिकारियों की पदस्थापना की मांग भी उठाई गई है।शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पुलिस विभाग पर आम जनता का विश्वास कायम रखने के लिए मामले को केवल निलंबन तक सीमित न रखा जाए, बल्कि आरोपों की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

नोट: शिकायत पत्र में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही स्थापित होगी। संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आने पर उसे भी समाचार में शामिल किया जाना चाहिए।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें