अधूरे पड़े आवास निर्माण कार्यों के हितग्राहियों के घर पहुँच चस्पा किया नोटिस

इस ख़बर को शेयर करें

 

 

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को समय पर पक्के आवास उपलब्ध कराने और लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने  के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में विशेष निरीक्षण एवं मैदानी मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में जनपद पंचायत बहोरीबंद की ग्राम पंचायत अमाड़ी, धूरी एवं अन्य ग्राम पंचायतों में अपूर्ण प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लंबे समय से अधूरे पड़े आवास निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया तथा संबंधित हितग्राहियों को आवास निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कर पूर्ण कराने के लिए नोटिस चस्पा किए गए।पीएम आवास योजना विकासखंड समन्वयक अखिलेश वर्मा एवं सेक्टर सुपरवाइजरों द्वारा ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया।इस दौरान हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए अधूरे आवासों का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की समझाइश दी जा रही है। मैदानी स्तर पर अधिकारियों की सक्रियता का उद्देश्य केवल आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा करना ही नहीं, बल्कि हितग्राहियों की समस्याओं को समझकर उनका समाधान करना भी है, ताकि किसी भी पात्र परिवार का आवास अनावश्यक रूप से अधूरा न रहे।
जनपद सीईओ अभिषेक कुमार ने बताया कि संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले को निर्देशित किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों की नियमित निगरानी करें तथा अपूर्ण आवासों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के लिए प्रभावी प्रयास सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन की इस सक्रिय पहल से प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने और हितग्राहियों को उनके पक्के आवास का सपना साकार करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें