पल्स पोलियो अभियान,पहले दिन 79.80 प्रतिशत बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन आज रविवार को जिले में पांच वर्ष तक की आयु के 79.80 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की दो बूँद दवा पिलाई गई। तीन दिनों के इस अभियान के तहत जबलपुर जिले में शून्य से पांच वर्ष तक के लगभग 3 लाख 89 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है। पोलियो बूथों पर दवा पीने से शेष रह गए बच्चों को अब सोमवार और मंगलवार को घर-घर जाकर दवा पिलाई जायेगी।जिले में तीन दिनों के राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का जिला स्तर पर शुभारंभ विधायक डॉ अभिलाष पांडेय ने शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनमोहन नगर में बच्चों को पोलियो की खुराक देकर किया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से अपने नौनिहालों को बचाने के लिए केंद्र सरकार प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान आयोजित करती है अभिभावकों को सब काम छोड़कर सबसे पहले अपने बच्चों को पोलियो की खुराक देकर बच्चों के जीवन को सुरक्षित करने का काम करना चाहिए।अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नवीन कोठारी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ विनोद गुप्ता, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुल शुक्ला, जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील, कंट्रोल रूम प्रभारी विजय पाण्डेय भी उपस्थित रहे।जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ विनोद गुप्ता ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के प्रथम दिवस 79.80 फीसदी यानी 3 लाख 10 हजार 422 बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। उन्होंने बताया कि पहले दिन दवा पीने से शेष रह गए बच्चों को अभियान के दूसरे दिन सोमवार एवं तीसरे दिन मंगलवार को वैक्सीनेटर टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियो की खुराक दी जाएगी।डॉ गुप्ता ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए पहले दिन जिले में 2 हजार 466 बूथ बनाया गए थे। इन बूथों में 4 हजार 932 वैक्सीनेटर टीम की ड्यूटी लगाई गई थी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित बरगी बांध के डूब क्षेत्र के ग्राम कठोतिया में भी नाव से स्वास्थ्य टीम पहुंची और 35 बच्चों को दो बूँद दवा पिलाकर पोलियो की बीमारी से प्रतिरक्षित किया गया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नवीन कोठारी नेवैक्सीनेटर दल के सदस्यों को निर्देशित किया है कि अभियान के द्वितीय एवं तृतीय दिवस सोमवार और मंगलवार को पहले दिन छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक देना सुनिश्चित करें।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें