खितौला में जज सहित चार घरों के टूटे ताले,पुलिस गश्त पर उठ रहे सवाल

जबलपुर/खितौला: चोरों ने जज सहित चार घरों के ताले तोड़े तो वहीं स्थानीय लोग अब पुलिस गश्त पर सवाल उठा रहे हैं।हलाकि सूचना पर पहुँची पुलिस ने सरगर्मी से चोरों की तलाश सुरु कर दी है।लेकिन सवाल उठता है कि लगातार हो रहीं चोरियों के बाद भी पुलिस क्या कर रही है ?
यह है मामला
मामला खितौला थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे से लगी पॉस रिलायंस कॉलोनी का है जहां पर सुविधा गैस एजेंसी के सामने शनिवार देर रात चोरों ने धावा बोलते हुए चार घरों के ताले तोड़ दिए। इनमें एक जज का घर भी शामिल है, जो हाल ही में किराए से यहां रहने आए थे। चोर सोने-चांदी के गहने, नगदी और कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक 9 स्थित रिलायंस कॉलोनी में जज विशाल रिछारिया के घर का ताला तोड़कर चोरी की गई, हालांकि नुकसान का आंकलन अभी नहीं हो पाया है। वहीं कॉलोनी के पीछे रहने वाले संजीव मलिक के घर से 15 हजार रुपए नकद और सोने की झुमकी चोरी हो गई। इसके अलावा दो अन्य घरों के ताले भी टूटे, लेकिन वहां से कुछ खास हाथ नहीं लगा। सुविधा गैस एजेंसी के सामने स्थित कॉलोनी में मनीष खरे के मकान से गहने और एलसीडी टीवी चोरी कर ली गई। पहले भी हो चुकी बड़ी चोरी, अब तक नहीं मिला सुराग करीब डेढ़ माह पहले भी क्षेत्र में 20 लाख रुपए की चोरी हुई थी, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही वारदातों से पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
इनका कहना है,हर पहलू की जांच की जा रही है,जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
खितौला टी आई रमन सिंह
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














