कबाड़ बीनकर करती थी गुजारा,चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग से जलकर महिला की दर्दनाक मौत

इस ख़बर को शेयर करें

 

सिहोरा:चूल्हे की चिंगारी ने ऐसी तबाही मचाई की एक महिला की मौत हो गई मामला सिहोरा के वार्ड क्रमांक 9 के इमलहापुरा का है जहाँ पर शनिवार दोपहर चूल्हे से भड़की आग ने एक महिला की जान ले ली। खाना बनाते समय अचानक आग आसपास रखे कपड़ों तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने कच्चे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। छोटे कमरे में फंसी महिला बाहर नहीं निकल सकी और मौके पर ही उसकी जलने से मौत हो गई। मृतका की पहचान पूजा कोल (45) के रूप में हुई है।

पति को खाना खाकर घूमने चला गया था

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूजा का पति बंटी कोल मजदूरी करता है जबकि पूजा कबाड़ बीनकर परिवार का गुजारा करने में सहयोग करती थी। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे पति मजदूरी करके घर लौटा था। पूजा ने उसे खाना खिलाया जिसके बाद वह घूमने चला गया। इसी दौरान पूजा चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी आग कपड़ों तक पहुंची और पूरे घर में फैल गई।

*लटकती बिजली केबल बनी परेशानी*

घनी बस्ती में आग बुझाने पहुंची नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। रास्ते में नीचे लटक रही बिजली की केबल को ऊपर करवाने के बाद वाहन मौके तक पहुंच सका। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पहुंची सिहोरा पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें