अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्यवाही,89 एकड़ भूमि से हटाया अतिक्रमण

इस ख़बर को शेयर करें

सिहोरा:वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए वन विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। वन सुरक्षा पखवाड़े के तहत सिहोरा वन परिक्षेत्र के मढ़ई,गोरहा एंव पोला वीट में कार्रवाई करते हुए करीब 12 करोड़ कीमत की 89 एकड़ वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।वन विभाग की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप की स्थिति रही। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।वन सुरक्षा पखवाड़ा अन्तर्गत श्रीमान मुख्य वन संरक्षक एम. आर. बघेल एवं वनमण्ड‌लाधिकारी श्रीमान् पुनीत सोनकर के निर्देशन में वनपरिक्षेत्र सिहोरा में श्रीआकाश साहु उप वन मण्डल अधिकारी (IFS प्रशिक्षु) के मार्ग दर्शन में अजय कु‌मार मिश्रा वन परिक्षेत्र अधिकारी सिहोरा के नेतृत्व में टीम द्वारा 89 एकड़ भूमि को अवैध कब्जाधारियो से पर्यावरण प्रेमी एवं ग्रामवन समिति के सहयोग से अतिक्रमण मुक्त कराया गया अतिक्रमण मुक्त भूमि में कन्टुर ट्रेंच खोदे गए।अतिक्रमण मुक्त वन भूमि कीमत 12 करोड़ से ज्यादा कीमत की बताई जा रही है भविष्य में अतिक्रमण मुक्त भूमि में वृक्षारोपण किया जायेगा।

निरंतर जारी रहेगी कार्यवाही 

वन परिक्षेत्र अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई पखवाड़े के दौरान ही नहीं, बल्कि इसके बाद भी निरंतर जारी रहेगी।वन संपदा और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए विभाग आगे भी सख्त कदम उठाएगा।उक्त कार्यवाही में रेन्जर-अजय कुमार मिश्रा डिप्टी रेन्जर- इन्द्र कुमार बडगैंया, राजेश खरे वनरक्षक – दीपक पटवा, गोपाल सिंह धुर्वे, विनय राजपूत, संदीप पटेल, रामचरन रजक सोनिया पटेरिया सुश्री आस्था श्रीवास्तव, अरविन्द प्रदाय सिंह,अनिल सेगर, संजय हल्दकार की भुमिका सराहनीय रही।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें