गौपूजन कर की गई विश्व कल्याण की कामना

इस ख़बर को शेयर करें

स्लीमनाबाद (सुग्रीव यादव ): स्लीमनाबाद के आश्रित ग्राम कोहका स्थित हरिदास ब्रजधाम मैं चल रहे बसंतोत्सव पर्व का शुक्रवार को समापन हो गया।समापन अवसर पर दूरदराज से आये भक्तो ने आस्था के द्वार मैं मत्था टेका व पूजा अर्चना की।शुक्रवार को दधिकंधोत्सव मनाया गया।जिसमें विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चारन के बीच गौपूजन कर विश्व कल्याण की कामना की गई।इसके बाद हरिदास जी महाराज की सखियों के द्वारा भजन संकीर्तन प्रारम्भ किया गया।दोपहर मध्य 2 बजे हरिदास जी महाराज का अभिषेक गगन भेदी जयकारों व शंख ध्वनि के बीच मंत्रोच्चारण कर किया गया।
इसके बाद जलविहार का कार्यक्रम शुरू हुआ।लोगो के द्वारा हरिदास जी महाराज के स्थल की परिक्रमा कर सरोवर के लिए प्रस्थान किया गया।रास्ते मे महिलाओं के द्वारा संकीर्तन गाये गए।सरोवर स्थल पर मंत्रोच्चारण के बीच जल विहार की परम्परा को पूर्ण किया गया।सायंकालीन भगवान हरिदास जी महाराज को 56 प्रकार के भोग अर्पित कर प्रसाद वितरण करवाया गया।इस दौरान कथा व्यास पंडित रमाकांत पौराणिक, जिला पंचायत सदस्य पंडित प्रदीप त्रिपाठी, गणेश तिवारी,सुनील तिवारी,ऋषभ त्रिपाठी,गुलाब यादव,गणेश यादव,पवन यादव,राजेंद्र यादव,रामनारायण यादव सहित अन्यजनो की उपस्थिति रही।


इस ख़बर को शेयर करें