सोने चांदी के जेवर सहित नगदी चुराकर चोर फरार

जबलपुर:शहर से लेकर ग्रामीण थाना क्षेत्रों में चोरों ने सोने चांदी के आभूषण और नगदी चुराकर फरार हो गए।मामला चार अलग -अलग थाना क्षेत्रों के है वहीँ पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
पहला मामला
पहला मामला थाना लाडर्गंज का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनंाक 23-11-26 को विश्वंभर कुमार सिंह उम्र 40 वषर् निवासी स्वल्पआय गृह निमार्ण सोसायटी ने रिपोटर् दजर् कराई कि प्रापटीर् का काम करता है दिनंाक 11-11-26 को सुबह लगभग 10 बजे परिवार सहित मनाने अपने पेतृक गांव बलवा कुवारी जिला वैशाली बिहार गया था, दिनांक 21-11-26 को घर में लगे कैमरे का फुटेज मोबाइल में देखा मकान के उपर का गेट खुला दिखा उसने पड़ौसी राम मोहन जायसवाल को घर जाकर देखने कहा जो घर जाकर देखकर उपर का दरवाजा खुला होना बताये, दिनंाक 22-11-26 की देर रात बिहार से वापस जबलपुर घर आकर देखा घर के अंदर दोनों आलमारियां खुलीं हुयीं थी सामान बिखरा हुआ था लाॅकर में रखे सोने की बाली, 1 लोंग, 2 बच्चे के लाॅकेट, चांदी की 6 जोड़ी पायल, 1 ब्रेसलेट, 1 पंजा, 6 जोड़ी बिछिया, नगदी रूपये एवं साईन हुये 5-6 चैक एवं कस्टमर के 5-6 चैक गायब थे कोई अज्ञात चोर घर के पोचर् में लगे टीन शेड को मोड़कर अंदर घुसकर दरवाजे की कुंडी तोड़कर उपरोक्त सामग्री चोरी कर ले गया है। रिपोटर् पर धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दूसरा मामला
दूसरा मामला कुंडम थाना क्षेत्र का है थाना कुण्डम में दिनंाक 23-11-26 की रात ज्ञान सिंह कुमरे उम्र 70 वषर् निवासी डबराकला ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह खेती किसानी करता है दिनांक 22-11-26 को सुबह लगभग 9 बजे खेत में बुआई करने खेत चला गया था उस समय उसकी पत्नी द्रोपती बाई कुमरे घर में थी जो उसके जाने के बाद दोपहर लगभग 12-30 बजे गंगाजली के कायर्क्रम में घर में दरवाजों में ताला लगाकर तिलसानी चली गयी थी वह शाम लगभग 5 बजे अपने खेत से घर वापस आया देखा दरवाजे में ताला लगा था, दूसरे दरवाजे का ताला नहीं दिखा दरवाजा अधखुला था अंदर जाकर देखा दोनों पेटियों का कुंदा से उखड़ी खुली हुयीं थी पेटियों में रखा सामान बिखरा हुआ था पेटियों में रखे सोने चांदी के आभूषण सोने की 1 जोड़ी झुमकी, 1 जोड़ी टाप्स, 1 पांचाली, 1 अंगूठी, चांदी की करधन, 2 जोड़ी पायल, 1 खुसना नहीं थे। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोटर् पर धारा 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
तीसरा मामला
तीसरा मामला थाना बेलबाग का है जहाँ पर आज दिनांक 24-11-26 को वसीम खान उम्र 38 वषर् निवासी लकड़गंज ने लिखित शिकायत की कि दिनंाक 23-11-26 की शाम लगभग 5 बजे लकड़गंज तिराहा मंदिर के पास बेकरी के सामने ई रिक्शा क्रमांक एमपी 20 जेड एस 3822 खड़ी करके चाय पीने चला गया था शाम लगभग 5-15 बजे वापस आया देखा उसका ई रिक्शा नहीं था आसपास तलाश करने पर नहीं मिला। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। लिखित शिकायत पर अज्ञात के विरूद्ध धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
चौथा मामला
वहीं चौथा मामला थाना पनागर का है जहाँ पर आज दिनांक 24-11-26 को अमित यादव उम्र 43 वषर् निवासी स्टेशन देवरी इमलई ने रिपोटर् दजर् करायी कि वह दूध डेरी का काम करता है। लगभग 1 सप्ताह से भागवत का काम था जिसके समापन के बाद दिनाॅक 23-11-26 को खाना खाकर रात्रि मे सो गया था आज सुबह 4 बजे देखा दूसरे कमरों का ताला टूटा व सामान बिखरा हुआ था, कमरे मे रखा सोने का 1 मंगलसूत्र, चांदी की पायल, बतर्न, गैस सिलेण्डर व नगदी 35 हजार रूपये नहीं थे। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रिपोटर् पर धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















