स्लीमनाबाद ओर तेवरी में 2067 क्विंटल से अधिक धान जब्त

इस ख़बर को शेयर करें

 

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 दिसंबर से शुरू होनी है!वहीं समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन शुरू होने से पहले ही अवैध धान भंडारण एवं विक्रय पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सोमवार की रात को स्लीमनाबाद व तेवरी मै तहसीलदार आकाशदीप नामदेव, नायब तहसीलदार राजकुमार नामदेव, सहायक आपूर्ति अधिकारी यज्ञदत्त त्रिपाठी, मंडी उपनिरीक्षक सुधीर त्रिपाठी ओर पंकज मौर्य के द्वारा कार्रवाई करते हुए कुल 2067 क्विंटल धान जब्त की गई।तहसीलदार स्लीमनाबाद आकाशदीप नामदेव के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम तेवरी स्थित फर्म असाटी किराना स्टोर के गोदामों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान 195.32 क्विंटल धान भंडारित मिली। ई-अनुज्ञा पोर्टल से मिलान करने पर केवल 105.25 क्विंटल धान का वैध स्टॉक दर्ज पाया गया। स्टॉक में अंतर मिलने पर मौके पर ही 195.32 क्विंटल धान जब्त कर ली गई।इसी तरह स्लीमनाबाद स्थित फर्म श्री हर्ष ट्रेडिंग कंपनी के तीन गोदामों की जांच में 1,872 क्विंटल धान भंडारित मिली। जबकि ई-अनुज्ञा पोर्टल पर फर्म के नाम 2,124 क्विंटल धान का स्टॉक दर्ज था। इस अंतर के मद्देनजर मौके पर उपलब्ध पूरी धान आगामी आदेश तक जब्त की गई।प्रकरणों की विस्तृत विवेचना के बाद कृषि उपज मंडी समिति, कटनी द्वारा नियमानुसार दांडिक कार्रवाई की जाएगी।
अवैध धान भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई होने से व्यापारियों मै हड़कंप मच गया है!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें