अज्ञात चोरों ने 11 के.वी. लाइन काटकर 3 लाख का तार किया पार

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने स्लीमनाबाद विद्युत विभाग के अंतर्गत ग्राम पडवार हल्का में 11 केवी के विद्युत तार अज्ञात चोर काटकर ले गए जिसकी कीमत लगभग 3 लाख के आस पास है!विद्युत विभाग के सहायक अभियंता दिलदार डाबर ने बताया कि मंगलवार की रात में पडवार मै 11 केवी की लाइन निकली हुई है जहां की लगभग 7 पोलों के विद्युत तार अज्ञात चोरों ने पार कर दिए हैं जिसकी अनुमानित लागत 3 लाख के आसपास है!
एक दर्जन किसानों की फसल होगी प्रभावित
अज्ञात चोरों के द्वारा की गई विद्युत तारों की चोरी के चलते लगभग एक दर्जन किसानों की गेहूं की फसल प्रभावित होगी! किसानों ने बताया कि विद्युत तार चोरी जाने के कारण गेहूं की फसल पर पानी लगाने का काम चल रहा है और अचानक हुई इस चोरी से उनकी फसलों को असर पड़ेगा! उन्होंने विद्युत विभाग की उच्च अधिकारियों से शीघ्र विद्युत तार खींचकर विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चालू करने की मांग की है!
रात्रि में नहीं हो रही पेट्रोलिंग
कहीं ना कहीं पुलिस विभाग की ढुलमुल गतिविधियों के कारण चोरों के हौसले बुलंदी पर हैं! रात्रि में पुलिस विभाग के द्वारा पेट्रोलिंग किया जाना चाहिए परंतु रेगुलर रात्रिगस्त ना होने के कारण चोर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं!विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पेट्रोलिंग ना होने के कारण हाईवे के किनारे लगे ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की भी घटनाएं आए दिन घटित हो रही है जिसकी रिपोर्ट पुलिस विभाग को दी जाती है परंतु पुलिस के द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की जाती है जिसके कारण चोरों के हौसले बुलंद है!इस संबंध में सहायक अभियंता दिलदार डाबर ने बताया कि चोरी की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज की गई है!शीघ्र ही तार लगाने का काम किया जाएगा!वही टीआई विजय विश्वकर्मा का कहना है कि शिकायत मिली है जांच कर कार्यवाही की जाएगी!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















