हर्षोल्लास से मनाया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, साहनी परिवार ने सिविल लाइन में वितरित किया लंगर

इस ख़बर को शेयर करें

राजेश मदान बैतूल। सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व पर मंगलवार को बैतूल में श्रद्धा, सेवा और भाईचारे का सुंदर संगम देखने को मिला।इस पावन अवसर पर साहनी परिवार, बैतूल द्वारा साहनी एंड संस, सिविल लाइन बैतूल में प्रातः 11:30 बजे से शाम 4 बजे तक गुरु का लंगर (प्रसाद) वितरित किया गया। लंगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।साहनी परिवार के वरिष्ठ मनजीत सिंह साहनी ने बताया कि गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व हम सभी के लिए सत्य, सेवा और समानता का संदेश लेकर आता है। गुरुजी ने जीवनभर नाम जपो, किरत करो और वंड छको का उपदेश दिया। उन्हीं के उपदेशों पर चलते हुए हर वर्ष की तरह इस बार भी परिवार द्वारा गुरु का लंगर आयोजित किया गया।उन्होंने बताया कि लंगर में सभी धर्म, जाति और वर्ग के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। यही गुरु नानक देव जी की सच्ची शिक्षा है। बिना किसी भेदभाव के गुरु का लंगर शाम तक सभी के लिए खुला रहा।अंत में साहनी परिवार ने लंगर में शामिल जिले की समस्त साध संगत, धर्मप्रेमी जनता, व्यापारी बंधुओं और सामाजिक संगठनों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें