एसडीएम से निष्पक्ष कार्यवाही की मांग करते हुए भूमाफियाओं के खिलाफ आप ने सौपा ज्ञापन

सिहोरा;जिले के सिहोरा में भूमाफिया हावी है इन्हीं भूमिकाओं के खिलाफ निष्पक्ष कार्यवाही की मांग करते हुए आम आदमी पार्टी ने आज सिहोरा एसडीएम ज्योति परस्ते को ज्ञापन सौपा, देखना होगा की ज्ञापन मिलने के बाद प्रशासन क्या कार्यवाही करता है? बताया जा रहा है की सिहोरा से खुड़ावल मार्ग निर्माण के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा लगभग वर्ष 1995 में अधिग्रहित की गई निजी भूमि पर कथित अवैध प्लाटिंग और भूखंडों के क्रय-विक्रय का मामला सामने आया है। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिहोरा को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की मांग की गई है।
यह है मामला
वहीँ ज्ञापन में बताया गया है कि सिहोरा-खुड़ावल मार्ग निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा निजी भूमि का विधिवत अधिग्रहण किया गया था। अधिग्रहण के तहत लगभग 32 से 35 मीटर चौड़ी भूमि सड़क निर्माण के लिए ली गई थी। आरोप है कि अधिग्रहित भूमि से संबंधित कुछ खसरा नक्शों में संशोधन कर उसे सड़क के रूप में दर्ज कर दिया गया है, जबकि कुछ खसरों के राजस्व नक्शों में आज तक आवश्यक संशोधन नहीं किए गए हैं।ज्ञापनकर्ता के अनुसार, राजस्व अभिलेखों में मौजूद इन्हीं विसंगतियों का कथित रूप से फायदा उठाकर कुछ भूमाफियाओं द्वारा संबंधित कर्मचारियों की मिलीभगत से शासन द्वारा पूर्व में अधिग्रहित भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही है और भूखंड आम नागरिकों को बेचे जा रहे हैं। इससे भूमि खरीदने वाले लोगों के साथ धोखाधड़ी होने तथा भविष्य में गंभीर कानूनी विवाद उत्पन्न होने की आशंका जताई गई है।मामले को गंभीर जनहित का विषय बताते हुए मांग की गई है कि लोक निर्माण विभाग एवं राजस्व विभाग से वर्ष 1995 के आसपास अधिग्रहित समस्त भूमियों, संबंधित खसरा नंबरों, अधिग्रहित रकबे और मूल भूमि स्वामियों की जानकारी प्राप्त कर जांच कराई जाए। साथ ही अधिग्रहण संबंधी मूल दस्तावेजों और वर्तमान राजस्व नक्शों का मिलान कर अभिलेखों में आवश्यक सुधार किया जाए।ज्ञापन में अधिग्रहित भूमि पर हो रही प्लाटिंग, भूखंडों के विक्रय एवं अवैध कब्जों की जांच के लिए राजस्व अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित करने की मांग भी की गई है। इसके अलावा, यदि जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की मिलीभगत, लापरवाही अथवा भ्रष्टाचार सामने आता है तो संबंधितों के विरुद्ध विभागीय एवं वैधानिक कार्रवाई की जाए।
जांच पूरी होने तक क्रय-विक्रय और नामांतरण रोकने की मांग
वहीं ज्ञापनकर्ता ने मांग की है कि जांच पूरी होने तक संबंधित अधिग्रहित एवं विवादित भूमि पर नियमानुसार अवैध प्लाटिंग, निर्माण, नामांतरण और क्रय-विक्रय पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि आम नागरिकों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कितनी तत्परता से जांच कराता है और शासन की अधिग्रहित भूमि को कथित अवैध कब्जों एवं प्लाटिंग से मुक्त कराने के लिए क्या कदम उठाता है। ज्ञापन के दौरान आम आदमी पार्टी के डी.आर.विजय,संतोष वर्मा,जमुना प्रजापति ,अमजद मंसूरी,प्रवीण पटैल,राजेश तिवारी,जितेन्द्रि श्रीवास ,मुन्नाठ राय,संजय पाठक आदि कार्यकर्ता की उपस्थिति रही ।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















