डायल 112 की तत्परता से बची ट्रेन से गिरे घायल युवक की जान

राजेश मदान बैतूल ,नागपुर से भोपाल जाते समय चलती ट्रेन से गिरकर घायल हुए युवक को आरक्षक विकास जैन एवं पायलट सुनील ने तत्काल अस्पताल पहुंचाकर मानवीय दायित्व निभाया,बताया जा रहा है की घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की एफ आरवी-04 टीम ने पहुंचकर घायल को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया।वहीं पुलिस अधीक्षक अमित सक्सेना ने डायल-112 कर्मचारियों के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।
यह है मामला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनांक 22 नवंबर 2026 की रात्रि में डायल-112 पर इवेंट आईडी 22112608258 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना बैतूल बाजार क्षेत्रांतर्गत नागपुर-भोपाल रेल मार्ग पर एक व्यक्ति चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया है, जिसे तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही एफआरवी 04 बैतूल बाजार में तैनात आरक्षक 62 विकास जैन एवं पायलट सुनील बिना विलंब किए मौके पर पहुंचे। घायल युवक की पहचान लखन पिता मलखान सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम नख्तरा, जिला रायसेन के रूप में हुई।युक्क को मालगाड़ी की सहायता से बैतूल रेलवे स्टेशन लाया गया था। जहाँ पर डायल-112 टीम ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल घायल को अपने वाहन से जिला अस्पताल बैतूल पहुंचाया तथा उपचार हेतु भर्ती कराया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशंसा
वहीँ डायल-112 में तैनात आरक्षक विकास जैन पहले से बड़े सराहनीय काम करते आ रहे हैं एवं पायलट सुनील द्वारा सूचना पर तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने का कार्य कर्तव्य के प्रति उनकी सजगता, तत्पस्ता एवं मानवीय संवेदनशीलता को दर्शाता है। पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री अमित सक्सेना द्वारा दोनों कर्मचारियों के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















