कटनी मार्बल की होगी ब्रांडिंग,जीआई टैगिंग के लिए होंगे प्रयास

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद ; मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत ग्राम पंचायत गुदरी में आयोजित उद्यमी संवाद में कलेक्टर आशीष तिवारी ने कटनी के मार्बल को विशिष्ट पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने कटनी मार्बल की प्रभावी ब्रांडिंग करते हुए इसे देश-दुनिया में पहचान दिलाने के लिए गंभीरता से प्रयास करने तथा जीआई टैगिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले के मार्बल की विशेषताओं को व्यापक पहचान दिलाने के लिए उद्यमियों और प्रशासन को समन्वित प्रयास करने होंगे।इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार, जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, एसडीएम बहोरीबंद श्लोक वायकर सहित उद्योग विभाग के अधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

मार्बल एसोसिएशन का गठन कर जीआई टैग के लिए करें आवेदन

कलेक्टर ने महाप्रबंधक उद्योग श ज्योति सिंह को निर्देशित किया कि जिले के मार्बल उद्यमियों को एकजुट कर सर्वप्रथम मार्बल एसोसिएशन का गठन एवं पंजीयन कराया जाए। इसके उपरांत एसोसिएशन के माध्यम से जीआई टैगिंग प्राप्त करने के लिए आवेदन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में जिला प्रशासन द्वारा उद्यमियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

उद्यमियों ने रखीं समस्याएं, कलेक्टर ने दिए कार्यवाही के निर्देश

उद्यमी संवाद के दौरान उद्योगपतियों और औद्योगिक इकाइयों के संचालकों ने मार्बल उद्योग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से कलेक्टर को अवगत कराया। उद्यमियों ने माइनिंग के डेडरेंट की दर कम करने, मार्बल माइंस के वेस्ट मटेरियल के लिए ईटीपी उपलब्ध कराने, जिले में बनने वाले नए भवनों में कटनी मार्बल के उपयोग को प्रोत्साहित करने तथा कटनी स्टोन की प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह कियाउद्यमियों ने पावर फीडर के कारण निर्बाध विद्युत आपूर्ति में आ रही समस्या तथा ई-खनिज पोर्टल के अपडेशन का विषय भी रखा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम में महाकौशल रिफैक्ट्रीज के संचालक अरविंद गुगालिया, पाल मार्बल से मुकेश पाल, श्री राम मार्बल से श्री तिवारी, समदरिया मार्बल से श्री वेद दुबे, ओजस्वी मार्बल से श्री विपिन तिवारी, शारदा मार्बल से श्री रजनीश तथा डाल्फिन मार्बल से श्री राकेश सिंह सहित अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें