आरटीओ की चैकिंग के दौरान सिहोरा में बड़ा हादसा,ट्रक को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

इस ख़बर को शेयर करें

 

 

जबलपुर:सिहोरा में आरटीओ चैकिंग के दौरान सामने से जा रहे ट्रक को पीछे से आ रहे एक ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी,घटना आज दोपहर 1 बजे के आसपास की बताई जा रही है,घटना इतनी जोरदार थी की दोनों ट्रक सड़क के बीच आकर बुरी तरह छतिग्रस्त हो गए।बताया जा रहा है कि घटना के दौरान एक आरटीओ कर्मचारी भी बुरी तरह घायल हुआ है ,वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुँचाते हुए मामले की जांच सुरु कर दी है।

यह है मामला 

बताया जा रहा है की ट्रक क्रमांक Up 70 lt 3364 महराष्ट्र से संतरा और मौसम्मी लोड कर बनारस के लिए जा रहा था जैसे ही सिहोरा पहुँचा उसी दौरान एनएच 30 में लगी आरटीओ चैकिंग चल रही थी ट्रक रोककर ट्रक चालक राजेश कुमार सरोज उम्र 40 वर्ष निवासी मिर्जापुर यूपी ने आरटीओ को वाहन के कागज दिखाने के बाद ट्रक को ले कर जाने लगा तभी जबलपुर की तरफ से पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक Cg 13bh4499 के चालक ने शराब के नशे में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पीछे से जोरदार टक्कर मार दी ,टक्कर इतनी जोरदार थी की सामने वाला ट्रक सड़क के नीचे उतर गया और दोनों ट्रक सड़क के बीचोबीच आ गए,सामने वाले ट्रक चालक का कहना है की हादसे में उसके ट्रक का 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है,लोगों की मानें तो पीछे वाला ट्रक चालक नशे में था  घटना में पीछे वाले ट्रक चालक के पैर में हल्की फुल्की चोटें आई है।लोगों का आरोप है की ये घटना आरटीओ की चैकिंग के कारण हुई है,वहीँ सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल पहुँचाते हुए मामले की जांच सुरु कर दी है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें