कैंट बोर्ड पर तानाशाही के आरोप,बिना पूर्व नोटिस,बिना पुलिस के सब्जी मंडी में सुबह तोड़फोड़

जबलपुर:कैंट बोर्ड पर तानाशाही के गम्भीर आरोप लगे हैं लोगों का आरोप है की केंट बोर्ड के कर्मचारी बिना पूर्व नोटिस बिना पुलिस के सुबह सब्जी मंडी पहुँचे और तोड़फोड़ करते हुए व्यापारी का गल्ला और बांट भी उठा ले गए ।जिसकी शिकायत लोगों ने केंट थाना में देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
यह है मामला
मामला आज सुबह 7 वजे के आसपास का बताया जा रहा है लोगों का आरोप है की आज सुबह लगभग 7:00 बजे कैंट बोर्ड जबलपुर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सदर गली नं. 1 सब्जी मंडी में नियम विरुद्ध तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई,छावनी जनआक्रोश समिति के अध्यक्ष कन्हैया रामकृष्ण तिवारी का आरोप है कि यह कार्रवाई बिना जिला प्रशासन की उपस्थिति के, बिना पुलिस प्रशासन की उपस्थिति के, बिना दुकानदारों को पूर्व नोटिस दिए और उनकी अनुपस्थिति में की गई, जो कि सरासर नियमों का उल्लंघन है।इस दौरान कैंट बोर्ड के कर्मचारियों द्वारा एक गरीब सब्जी व्यापारी की दुकान से *पैसों का गल्ला एवं नापतौल के बाट* भी उठाकर ले जाया गया, जो चोरी एवं आपराधिक कृत्य की श्रेणी में आता है।साथ ही इस तानाशाहीपूर्ण कार्रवाई से सदर के गरीब सब्जी व्यापारियों एवं छावनी की जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में आज छावनी जनआक्रोश समिति के अध्यक्ष कन्हैया तिवारी एवं उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता* के नेतृत्व में व्यापारियों ने कैंट थाना प्रभारी को शिकायत पत्र सौंपकर दोषी कर्मचारियों पर FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है और कन्हैया तिवारी ने कहा कि जहां एक ओर गोराबाजार शराब दुकान को हटाने दो दो बार नोटिस चस्पा किया गया लेकिन उसे नहीं हटाया और सब्जी बेचकर अपने परिवार का गुजारा करने वाले गरीब सब्जी व्यापारियों की दुकानों में बिना पूर्व नोटिस के सुबह सुबह जब वह सब घर पर सो रहे थे तो उनकी दुकानें तोड़ दी जिसमें भाजपा पार्टी के अटल बिहारी वाजपेई मंडल के मंडल मंत्री स्वप्निल बंटी शिवहरे की गणेश चौक स्थित दुकान भी बिना पूर्व नोटिस के तोड़ दी गई ,जबकि उसमें बिजली के चालू तारों में सप्लाई भी जा रही थी जो यदि कट जाते तो करेंट लगने से कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो जाती हादसा हो सकता था,,ये कार्यवाही की इतनी जल्दी क्या थी* जबकि हिन्दू धर्म के गणेशोत्सव त्योहार चल रहा है।
ये रहे उपस्थित
वहीँ इस दमनात्मक कार्यवाही का विरोध करने वालों में छावनी जनआक्रोश समिति के कन्हैया रामकृष्ण तिवारी, पंकज गुप्ता, दिनेश कुशवाह,पवन यादव, हरी केसवानी, सतीश अग्रवाल, राजेश रजक, जागेश राव,भागचंद पटेल, डॉ अजय वाधवानी, डॉ ऋषि बावरिया,रोशन गौतेल, विजय कोरी,आकाश कुशवाहा इत्यादि कार्यकर्ता सम्मिलित हैं ।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















