मझौली में रेत का अवैध परिवहन करते हुए डम्फर जप्त, चालक गिरफ्तार

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:मझौली में रेत का अवैध परिवहन करते हुए पुलिस ने डम्फर जप्त कर लिया है साथ ही डंफर चालक को गिरफ्तार करते हुए कार्यवाही की है,थाना प्रभारी मझौली पूर्वा चौरसिया ने बताया कि दिनांक 22-9-26 को इंद्राना रोड़ गेरा मार्केट के पास भीड़ भाड़ थी तभी एक डम्फर पंडाल के पास से निकल रहा था जिसे रोककर वाहन चालक से नाम पता पूछने पर निक्कू बर्मन उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम खजरी कटंगी बताया जिससे दस्तावेज मांगने पर चालक द्वारा स्वयं का ड्रायविंग लायसेंस पेश किया किन्तु वाहन का बीमा, फिटनेश एवं ई खनिज में पंजीयन (रायल्टी) नहीं होना बताया तथा डम्फर मालिक अंशुुल सिंह चंदेल के कहने पर डम्फर में बिना रायल्टी की रेत लोड करके परिवहन करना बताया। आरोपी निक्कू बर्मन के कब्जे से डम्फर मय रेत के जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं अवैध खनन परिवहन भंडारण का निवारण अधिनियम की धारा 18(2), 4/21 खान खनिज अधिनियम तथा 4/21, 56/196(1)ख, 146/196(3) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका: डम्फर मे चोरी की रेत का अवैध परिवहन करते आरोपी को पकडने में दशेन्द्र कुमार दीक्षित, रोहित जैन की सराहनीय भूमिका रही।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें