बाबा का गणित फेल? पर्चे पर ‘पुत्र योग’ लिखा, हुई चौथी बेटी – झांसी के राजेंद्र का दावा

झांसी।बागेश्वर धाम और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर झांसी निवासी राजेंद्र कुमार के एक दावे की चर्चा तेज है।
*क्या है पूरा दावा?
राजेंद्र का आरोप है कि मई 2024 में बागेश्वर धाम के दरबार में उनके पर्चे पर ‘पुत्र योग बनेगा’ लिखा गया था। राजेंद्र के मुताबिक उनकी पहले से तीन बेटियां थीं और चौथे बच्चे की कोई योजना नहीं थी।पर्चे पर लिखी बात पर विश्वास करते हुए उन्होंने 2025 में परिवार आगे बढ़ाने का फैसला किया, लेकिन 11 जून 2026 को उनकी पत्नी ने चौथी बेटी को जन्म दिया।राजेंद्र का कहना है कि 19 सितंबर को वह अपनी नवजात बेटी को लेकर बागेश्वर धाम पहुंचे और पर्चे को लेकर जवाब मांगा। अब उन्होंने अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (अंनिस) से संपर्क किया है और पुलिस में शिकायत देने की तैयारी में हैं।

नोट:यह खबर राजेंद्र कुमार द्वारा किए गए दावे और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा के आधार पर है। बागेश्वर धाम की तरफ से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इंडिया पोल-खोल किसी भी दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















