सैनिक छावनी की भूमि को कराया जाये जल्द से जल्द कब्जा मुक्त

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद–  सैनिक छावनी की भूमि को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने प्रशासन के सामने अपनी मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। हरिदासपुर प्रखंड के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार स्लीमनाबाद को अल्टीमेटम सौंपा। संगठन ने खसरा क्रमांक 54 की 2.72 हेक्टेयर भूमि को लेकर प्रशासन से न्यायालयीन आदेश एवं राजस्व अभिलेखों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
संगठन की ओर से सौंपे गए अल्टीमेटम में कहा गया है कि उक्त भूमि के संबंध में हाईकोर्ट द्वारा आदेश पारित किए जाने के बावजूद स्थानीय प्रशासन द्वारा अब तक अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की गई है। संगठन ने इस स्थिति को लेकर क्षेत्र के नागरिकों एवं हिंदू समाज में असंतोष होने की बात कही है।

4 अक्टूबर तक कार्रवाई का अल्टीमेटम

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने प्रशासन को 4 अक्टूबर 2026 तक की समयसीमा दी है। संगठन की मांग है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर भूमि की स्थिति स्पष्ट करते हुए, न्यायालयीन आदेश एवं राजस्व अभिलेखों के अनुरूप कब्जा हटाने सहित आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह अल्टीमेटम प्रशासन को मामले में ठोस कार्रवाई करने के लिए दिया गया है। संगठन ने प्रशासन से अपेक्षा की है कि निर्धारित तारीख से पहले ही मामले का निराकरण करते हुए न्यायालयीन आदेश का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

अल्टीमेटम में स्पष्ट किया गया है कि यदि 4 अक्टूबर तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है, तो विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के नेतृत्व में हिंदू समाज द्वारा लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जाएगा।
संगठन के अनुसार, इसके तहत तहसील कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन एवं घेराव किया जाएगा। साथ ही प्रशासन को पूर्व सूचना देकर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।संगठन ने प्रशासन से कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए 4 अक्टूबर से पूर्व आवश्यक कार्रवाई की जाए और न्यायालयीन आदेश का पालन करते हुए भूमि की सुरक्षा एवं स्थिति स्पष्ट की जाए।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें