कछपुरा ब्रिज का ये कैसा विकास? कैसे हो गया फुटपाथ में धंसाव ? पीडब्ल्यूडी मंत्री की विधानसभा में आता है ये  ब्रिज

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर। शहर से महज 3 किलोमीटर दूर कछपुरा ब्रिज पर सड़क किनारे बने फुटपाथ का हिस्सा धंसने और उखड़ने की तस्वीर सामने आई है। ब्रिज के पैदल मार्ग पर जगह-जगह सतह नीचे बैठी नजर आ रही है, जबकि कुछ हिस्सों में स्लैब के नीचे खाली जगह भी दिखाई दे रही है। व्यस्त ब्रिज पर इस तरह की स्थिति राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही है।आपको बता दें की कछपुरा ब्रिज जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आता है। क्षेत्रीय स्तर पर सामने आई इस तस्वीर के बाद अब सवाल यह उठ रहा है कि ब्रिज और उसके फुटपाथ की नियमित तकनीकी निगरानी और रखरखाव किस स्तर पर किया जा रहा है। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह इसी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।हालांकि, फोटो में दिखाई दे रहे धंसाव का वास्तविक कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। यह निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, नीचे की मिट्टी/भराव के बैठने, पानी की निकासी, बारिश अथवा लंबे समय से रखरखाव की कमी से जुड़ा है या कोई अन्य तकनीकी वजह है—यह विभागीय अथवा विशेषज्ञ जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पहले भी उठे ब्रिज की गुणवत्ता पर सवाल

वहीँ जबलपुर में शहपुरा के NH-45 रेलवे ओवरब्रिज की घटना के बाद पुलों और उनके निर्माण की गुणवत्ता को लेकर व्यापक चर्चा हुई थी। फरवरी 26 में ब्रिज का एक हिस्सा गिरने के बाद ठेकेदार और पर्यवेक्षण सलाहकार के खिलाफ कार्रवाई की खबर सामने आई थी। अगस्त 2026 में भी शहपुरा ROB के क्षतिग्रस्त एप्रोच के स्थायी पुनर्निर्माण को लेकर PWD मंत्री राकेश सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की थी।

स्थानीय लोगों ने की मांग

कछपुरा ब्रिज की तस्वीर सामने आने के बाद स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग मौके का निरीक्षण कर यह स्पष्ट करे कि फुटपाथ क्यों, कैसे धंसा, निर्माण कब और किस एजेंसी ने कराया था तथा अंतिम बार इसकी तकनीकी जांच कब हुई थी।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें