संत प्रेमानंद महाराज के बचाव में आये अनिरुद्ध आचार्य महराज

Aniruddh Acharya Maharaj came to the rescue of Sant Premanand Maharaj.संत प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य की मौत के बाद उपजे विवाद पर देशभर से तरह -तरह की प्रतिक्रिया आ रहीं है,इसी बीच संत प्रेमानंद जी के बचाव में कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य आ गए हैं, साथ ही वे एक बार फिर अपने तीखे बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने संत प्रेमानंद जी महाराज का बचाव करते हुए मीडिया और सोशल मीडिया पर टीआरपी और व्यूज के लिए किसी को भी जज बनाने पर नाराजगी जताई है। अपनी कथा के दौरान दिए गए उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, पिछले दिनों संत प्रेमानंद महाराज से जुड़े एक साधक की मौत के बाद सोशल मीडिया और कुछ लोगों की ओर से प्रेमानंद महाराज के खिलाफ सवाल उठाए जा रहे हैं और लोग उनके आश्रम के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। संत प्रेमानंद महाराज से जुड़े एक साधक की मौत के बाद उनके परिजनों की ओर से कुछ आरोप लगाए गए थे। परिजनों का कहना था कि साधक को उनसे से मिलने नहीं दिया जाता था। इसी तरह मामले को लेकर परिवार की ओर से अन्य सवाल भी उठाए गए थे।इन आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर संत प्रेमानंद महाराज को लेकर चर्चा तेज हुई और कुछ लोगों ने सवाल उठाए। इसी संदर्भ में अनिरुद्ध आचार्य ने कहा कि किसी व्यक्ति की मृत्यु के लिए संत को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह मृत्यु लोक है और यहां जो आया है, उसे एक दिन जाना ही है।कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य ने कहा कि आजकल कुछ लोग टीआरपी और व्यूज के लिए किसी भी मामले पर बिना पूरी बात समझे अपनी राय देने लगते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया खुद ही जज बन जाती है और किसी पर आरोप लगते ही उसे गलत ठहराने लगती है।उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने करोड़ों लोगों को भक्ति से जोड़ा है। इसके बावजूद उन्हें लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















