गांधी जयंती पर सीएससी केंद्रों में स्वच्छता एवं डिजिटल स्वच्छता अभियान

अरविंद हल्दकार बहोरीबंद/कटनी। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश के विभिन्न सीएससी केंद्र. अटल ई सेवा केंद्र राखी, आधार सुधार केंद्र. राखी एवं बैंक बी सी केंद्रराखी पर स्वच्छता एवं डिजिटल स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।अभियान के दौरान सीएससी संचालक.आनंद कुमार हल्दकार..द्वारा अपने केंद्र एवं कार्यस्थलों की साफ-सफाई कर स्वच्छ, सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया गया। साथ ही आमजन को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं स्वच्छ परिवेश के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।इस अवसर पर डिजिटल स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इसके अंतर्गत मोबाइल, लैपटॉप एवं अन्य डिजिटल उपकरणों से अनावश्यक फाइलों, फोटो एवं डेटा को हटाकर डिजिटल उपकरणों को व्यवस्थित एवं सुरक्षित रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
ग्रामीण एवं आमजन तक पहुंच रही सीएससी की डिजिटल सेवाएं
सीएससी केंद्र आज ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में नागरिकों तक विभिन्न डिजिटल एवं सरकारी सेवाओं को पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे हैं। सीएससी के माध्यम से नागरिकों को आधार से संबंधित सेवाएं, बैंकिंग एवं बीसी सेवाएं, बीमा, पेंशन, डिजिटल भुगतान, टेली लॉ, आयुष्मान योजना, एम पी ई – डिस्ट्रिक्ट की सेवाएं, सरकारी योजनाओं से संबंधित सेवाएं, ऑनलाइन आवेदन, प्रमाण-पत्र एवं विभिन्न डिजिटल सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराया जा रहा है।स्वच्छता अभियान के दौरान सीएससी संचालक आनंद कुमार हल्दकार ने लोगों को यह संदेश भी दिया कि जिस प्रकार अपने घर, कार्यालय और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना आवश्यक है, उसी प्रकार अपने मोबाइल, कंप्यूटर और डिजिटल डेटा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखना भी डिजिटल स्वच्छता का महत्वपूर्ण हिस्सा है।सीएससी के माध्यम से आयोजित इस अभियान का उद्देश्य केवल भौतिक स्वच्छता तक सीमित न रहकर डिजिटल स्वच्छता, डिजिटल सुरक्षा एवं डिजिटल सेवाओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना भी रहा।महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को स्वस्थ एवं सशक्त समाज की आधारशिला माना था। गांधी जयंती के अवसर पर सीएससी परिवार ने उनके स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और स्वच्छ, स्वस्थ एवं डिजिटल रूप से सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।“एक कदम स्वच्छता की ओर — स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत।”स्वच्छ भारत • डिजिटल भारत • सशक्त भारत सीएससी – ग्रामीण भारत की डिजिटल सेवा का सशक्त माध्यम
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















