दो चचेरे भाइयों की HIV से मौत के बाद हड़कंप,स्वास्थ्य विभाग ने भेजी टीम

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से सटे एक गांव में दो चचेरे भाइयों की कुछ दिनों के अंतर में हुई मौत के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
यह है मामला
ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार गांव में करीब दो साल तक एक महिला किराए पर रही थी। बताया जा रहा है कि उसके संपर्क में पहले 51 वर्षीय व्यक्ति और बाद में उसका 43 वर्षीय चचेरा भाई आया। महिला के गांव से चले जाने के कुछ समय बाद दोनों भाइयों की तबीयत बिगड़ने लगी।
परिजनों ने बताया कि बड़े भाई को गंभीर हालत में एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, जहां जांच के दौरान HIV संक्रमण की बात सामने आई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके महज तीन दिन बाद बुधवार रात छोटे भाई की भी मौत हो गई। परिजन उसकी मौत का कारण भी संक्रमण बता रहे हैं।
गांव में चर्चा का बाजार गर्म
दो मौतों के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। यह भी बताया जा रहा है कि किराए के मकान पर अन्य लोगों का भी आना-जाना था, जिससे लोगों में डर और ज्यादा बढ़ गया है।
*स्वास्थ्य विभाग हरकत में
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने के निर्देश दिए हैं। टीम घर-घर जाकर काउंसलिंग करेगी और लोगों को जागरूक करेगी।CMO ने लोगों से अपील की है कि डरें नहीं। HIV छूने, साथ खाने, या साथ रहने से नहीं फैलता। यह केवल असुरक्षित शारीरिक संबंध, संक्रमित खून और बिना जांच वाली सुई से फैल सकता है। अगर किसी को कोई शंका है तो वह नजदीकी सरकारी अस्पताल या ICTC सेंटर पर पूरी तरह गोपनीय और मुफ्त जांच करा सकता है।स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि जांच रिपोर्ट पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और संदिग्ध लोगों को उचित परामर्श और इलाज मुहैया कराया जाएगा।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















