शाहपुरा भिटोनी (कैथरा फाटक) पर 24 घंटे के लिए यातायात रहेगा पूरी तरह से बंद 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,रेलवे प्रशासन द्वारा शहपुरा भिटोनी स्थित कैथरा रेलवे फाटक पर आवश्यक मरम्मत एवं तकनीकी सुधार कार्य के चलते 24 घंटे के लिए यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं उप खंड मजिस्ट्रेट शहपुरा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 04 अक्टूबर की सुबह 8:00 बजे से 05 अक्टूबर की सुबह 8:00 बजे तक कैथरा फाटक से दो-पहिया, चार-पहिया तथा अन्य सभी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।मेंटेनेंस कार्य के दौरान क्षेत्रवासियों और यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। जबलपुर से भोपाल की ओर जाने वाले समस्त वाहनों को पाटन मार्ग से होकर डायवर्ट किया गया है, जिससे भोपाल जाने वाले वाहन पाटन होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।इसके अतिरिक्त, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तथा पाटन एवं बेलखेड़ा की ओर जाने वाले स्थानीय वाहनों के लिए किसरोद मार्ग को वैकल्पिक रास्ते के रूप में उपयोग करने की सलाह दी गई है।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें