क्षमावाणी पर निकली श्रीजी की भव्य शोभायात्रा, नगरवासियों ने जगह-जगह रंगोली सजाकर उतारी आरती

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद: पावन पर्वराज पर्युषण के समापन उपरांत रविवार को क्षमा वाणी पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से भगवान पारसनाथ जी की भव्य झांकी एवं शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा ने नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। जगह-जगह नगरवासियों ने रंगोली सजाकर श्रीजी की आरती उतारी और पूजन-अर्चन कर धर्मलाभ लिया।शोभायात्रा के मंदिर पहुंचने के उपरांत भगवान श्रीजी का मस्तकाभिषेक किया गया। इसके बाद सकल जैन समाज एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में क्षमा वाणी पर्व का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं मंगलाचरण के साथ किया गया। समाजजनों ने अपने उद्बोधनों में कहा क्षमा को वाणी तक सीमित न रखे क्षमा, विनय, सरलता और आत्मशुद्धि के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के दौरान समाज एवं धार्मिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्टजनों का श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि क्षमा वाणी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि मन के विकारों को दूर कर आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देती है। उत्तम क्षमा के साथ सभी ने जाने-अनजाने हुई भूलों के लिए एक-दूसरे से क्षमा याचना की कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. केएल जैन, जी डी राय आलोक जैन एडवोकेट, नरेंद्र सिंघई, जीवनधर मोदी, अजय अहिंसा, सुरेंद्र सिंघई, पवन मोदी, डॉ. सुबोध जैन,प्रमोद जैन रैपुरा रिषम मोदी सुरेशचंद जैन, रमेश जैन, पुष्प कुमार जैन कैलाशचंद जैन, मनीष मोदी, प्रेमचंद जैन, अनिल मोदी, प्रमोद मोदी, शिखरचंद, मुकेश जैन, संजय सिंघई, विनीत सिंघई, वीवी दुवे आनंद जैन, प्रखर मोदी, दिनेश जैन मुकेश सराफ रामसुजान पटेल कृपाल पटैल डा खरे नीलेश जैन नीरज जैन, वालमुकुन्द सोनी सौरभ साहूकार, अभिनव सिंघई, विमल सिंघई, अपूर्व सेठ राजेंद्र जैन पुष्पेंद्र मोदी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















