सिहोरा में सियार का हमला,7 घायल दहसत में ग्रामीण

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:घर में सो रहे ग्रामीणों पर सुबह 4 बजे सियार ने अचानक हमला कर दिया,सियार के हमले में लगभग 7 ग्रामीण घायल हो गए,वहीं घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए सीविल अस्पताल सिहोरा पहुँचाया गयावहीं सियार के भी क्षेत्र में होने के कारण ग्रामीणों में दहसत का माहौल है।

नहीं पहुँची वन विभाग की टीम

मामला मझगवाँ थाना क्षेत्र के कन्हाई देवरी चौधरी मोहल्ला का है प्राप्त जानकारी के मुताबिक घर मे सो रहे ग्रामीणों पर सियार ने सुबह 4 बजे के लगभग हमला कर दिया, सियार के हमले में घायल ग्रामीणों में सुदर्शन चोधरी 43 वर्ष,पुरषोत्तम चौधरी 34 मंजू चौधरी 46,रूपलाल चौधरी 55,त्रिवेणी चौधरी उम्र 40 रामेत्री चौधरी 50,प्रीति चौधरी 40 घायल हुए हैं।वहीं ग्राम सरपँच रामकृष्ण पटेल ने बताया की घटना की सूचना वन विभाग सहित पुलिस को भी दी गई थी,पुलिस तो पहुँच गई लेकिन वह विभाग सिहोरा ने ये कह दिया कि हमारे क्षेत्र में नहीं आता बघराजी में आता है तो वहीँ बघराजी वन विभाग से बात की गई तो उनका कहना था की आपका क्षेत्र सिहोरा आता है,वन विभाग सीमा क्षेत्र में उलझा रहा लेकिन न तो सिहोरा वन विभाग न ही बघराजी वन अमला मौके पर पहुँचा।

इनका कहना है, मझगवाँ का मामला हम अभी मौके पर पहुँच रहे हैं।

इंद्रकुमार बड़गेईया,डिप्टी रेंजर सिहोरा

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें