चौराहे पर बैठने की बात पर विवाद,चाकू मारकर कर दी हत्या

जबलपुर:गांव के चौराहे पर बैठने से मना करने पर विवाद इतना बढ़ा की चाकू मारकर युवक की हत्या कर दी,वहीं शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
*यह है मामला*
मामला बरगी थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना बरगी में आज दिनंाक 23-7-26 की रात बैजनाथ यादव उम्र 34 वषर् निवासी ग्राम सालीवाड़ा ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह खेती किसानी करता है दिनंाक 22-7-26 को रात लगभग 8-30 बजेे वह विद्या राजपूत की दुकान पर बैठा था उसका भाई नम्मीलाल उफर् छोटू व रिश्ते के छोटे भाई संतोष यादव सालीवाड़ा चैराहा पर बैठकर बात कर रहे थे उसी समय घनश्याम केवट नम्मी और संतोष के पास आकर बोला कि हमारे घर के सामने क्यों बैठे हो कई बार मना करने पर तुम लोग मानते नहीं हो, उसके भाई ने कहा कि गांव का चैगड्डा है यहां दुकान भी है इसलिये बैठे हैं तो उन दोनों को घनश्याम केवट गाली गलौज करने लगा जिसे उसके भाई नम्मी एवं संतोष ने गालियां देने से मना किया, घनश्याम केवट ने चाकू से हमलाकर उसके भाई नम्मी याादव को जान से मारने की नियत से पेट में चाकू मारकर चोट पहॅुचा दी, संतोष बीच बचाव करने लगा तो संतोष को भी जान से मारने की नियत से चाकू से हमलकर सिर में पीछे तरफ, होठ के उपर चोट पहॅुचा दी वह उनको बचाने गया तो उसे देखकर घनश्याम केवट भाग गया। गांव के लोगों की मद्द से भाई नम्मी को शासकीय अस्पताल बरगी लेकर आये फिर मेडिकल कालेज लेकर गये जहां संतोष यादव उम्र 40 वषर् को भतीर् कर लिया तथा डाक्टर ने चैक कर उसके भाई नम्मी यादव उम्र 30 वषर् को मृत घोषित कर दिया।उसके भाई नम्मी यादव की हत्या घनश्याम केवट ने चाकू मारकर की है तथा संतोष यादव को प्राणघातक चोटें पहुॅचाई है।वहीँ रिपेाटर् पर धारा 103(1), 109(1), 296(बी) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















