दूषित पानी पानी को मजबूर हो रहें रहवासी,सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – तहसील क्षेत्र की बहोरीबंद ग्राम पंचायत पड़वार के वार्ड क्रमांक 6 के लोग पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से मटमैला और दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। गंदा पानी आने से वार्डवासियों में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से अब तक स्थाई समाधान नहीं हो सका है।वार्डवासी सोनू राणा, राजकुमार सोनी, हीरा साहू, अनिल सेन, गोलू राजपूत, आदर्श यादव सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के बाद से ही घरों में लगे नलों में मटमैला पानी आ रहा है। पानी इतना गंदा आ रहा है कि उसे पीना तो दूर, कपड़े धोने और नहाने में भी दिक्कत हो रही है। मजबूरी में लोगों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी नहीं सुनी गई
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार पंचायत में शिकायत की गई और सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। शिकायत के बाद महज औपचारिकता निभा दी जाती है, स्थाई हल नहीं निकलता।ग्रामीणों ने बताया कि दूषित पानी पीने से बच्चे और बुजुर्गों के बीमार पड़ने का खतरा सबसे ज्यादा है। वार्ड के लोग साफ पानी के लिए लगातार परेशान हो रहे हैं।इस संबंध में पंचायत के प्रतिनिधि ने बताया कि जिस बोरवेल से वार्डवासियों को पेयजल की सप्लाई होती है, उसी बोरवेल से गंदा पानी निकल रहा है। लोगों को साफ पेयजल मिले, इसके लिए एक अतिरिक्त पाइप भी निकाल दिया गया है, जिससे अब लगभग साफ पानी आना शुरू हो गया है।हालांकि वार्डवासी सोनू राणा, राजकुमार सोनी, हीरा साहू, अनिल सेन, गोलू राजपूत, आदर्श यादव का कहना है कि अतिरिक्त पाइप से भी पूरी तरह साफ पानी नहीं आ रहा है और समस्या का स्थाई समाधान बोरवेल की सफाई या नया स्रोत खोजने से ही होगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द वार्ड में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बीमारियों से बचा जा सके।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















