जबलपुर में अपर कलेक्टरों के बीच नए सिरे से कार्य विभाजन

इस ख़बर को शेयर करें

 

जबलपुर:प्रशासनिक कार्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अरुण कुमार विश्वकर्मा ने जिले में पदस्‍थ अपर कलेक्टरों के मध्य पूर्व में किए गए कार्य विभाजन को निरस्त करते हुए नवीन कार्य विभाजन आदेश जारी किया है।

नये कार्य विभाजन आदेश

नये कार्य विभाजन आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी  नीता राठौर को अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दंडाधिकारी, ग्रामीण-1 बनाया गया है। उन्हें उपखण्ड जबलपुर ग्रामीण, शहपुरा एवं कुण्डम क्षेत्र के न्यायालयीन कार्य सौंपे गए हैं। श्रीमती राठौर सामान्य निर्वाचन, सूचना का अधिकार, सीएम हेल्पलाइन, समाधान ऑनलाइन, जनसुनवाई, यूसीसी, धर्मस्व, खेल एवं युवक कल्याण, परिवहन तथा लोकायुक्त, मानवाधिकार आयोग, अजा-अजजा आयोग, महिला आयोग एवं अन्य आयोग से जुड़े कार्य भी देखेंगी।राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अखिलेश सिंह अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंड़ाधिकारी ग्रामीण-2 का दायित्व संभालेंगे। अखिलेश सिंह को सिहोरा एवं पाटन उपखण्ड क्षेत्र के न्यायालयीन कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास कलेक्टर कार्यालय की वित्त, राहत एवं आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड, भू-अर्जन, लीगल सेल और बैंक वसूली, सत्कार शाखा, पुरातत्व, पुनर्वास, तकनीकी और उच्च शिक्षा, केंद्रीय विद्यालय एवं उत्कृष्ट विद्यालय तथा राजस्व अभिलेखगार शाखा का प्रभार भी रहेगा।कार्य विभाजन आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रविशंकर राय को अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंड़ाधिकारी शहर-एक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री राय नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत अधारताल एवं गोरखपुर उपखण्ड के न्यायालयीन कार्य देखेंगे। उन्हें माफिया विरोधी अभियान का नोडल भी बनाया गया है। जिला कोषालय, नजूल भूमि प्रबंधन, नगर सीलिंग भूमि प्रबंधन, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, जिला शहरी विकास अभिकरण, उद्योग, निजी विद्यालयों से संबंधित शिक्षा से जुड़े मामले तथा विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता देने संबंधी प्रकरण भी इनके क्षेत्राधिकार में रहेंगे।भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शैलेन्द्र सिंह को नये कार्य विभाजन आदेश में अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दंड़ाधिकारी शहर-2 का दायित्व दिया गया है। उन्हें नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत रांझी उपखण्ड के न्यायालयीन कार्य सौंपे गए हैं। श्री सिंह को कलेक्टर कार्यालय की शस्त्र अनुज्ञा, सैनिक कल्याण, रेडक्रॉस, स्थानीय निर्वाचन, विभागीय जांच, भू-संसाधन प्रबंधन, दंगा पीड़ित, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं लोकतंत्र सेनानी, सहकारिता, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वेयरहाउसिंग, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक तथा कृषि उपज मंडी शाखा का प्रभार भी सौंपा गया है।

जिला पंचायत के सीईओ को मिली ये जिम्मेदारी

वहीं नये कार्यविभाजन आदेश में जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गेहलोत को ग्रामीण यांत्रिकी, योजना मंडल, योजना एवं सांख्यिकी, पंचायत एवं समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, शिक्षा एवं जिला समन्वयक, एकलव्य और नवोदय विद्यालय, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, आयुष, पीएचई, स्वास्थ्य, लोक सेवा प्रबंधन, कॉलोनी सेल, श्रम और मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण कार्य सौपे गए हैं।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें