बोवनी की तैयारी में जुटे किसान,कर रहे खेत तैयार,धान की कटाई का कार्य अंतिम दौर पर

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– खरीफ सीजन की प्रमुख फसल धान की कटाई का कार्य अंतिम दौर पर चल रहा है।किसान कटाई के बाद रबी सीजन की तैयारियों मैं जुट गए है।
खेतो मैं धान की कटाई का क्रम हार्वेस्टर चल रहा है और जहां अभी फसल नही पकी है ।वहा पकने का इंतजार है।
जहां धान की फसल की कटाई हो चुकी है वहां किसानों ने खेतों की जुताई शुरू कर दी है। जिन किसानों के खरीफ की फसल बोई है वह भी फसल काटकर खेतों की जुताई करने लगे हैं।साथ दलहन फसलों मैं चना, मसूर की बोवनी भी शुरू हो गई है।रबी सीजन में बहोरीबंद विकासखण्ड का बोवनी का रकबा कृषि विभाग के द्वारा 30 हजार हेक्टेयर निर्धारित किया गया है। जिसमें सबसे ज्यादा चना और गेहूं की बोवनी की जाएगी। इसके अलावा शेष रकबा में मसूर, बटरी, अरहर आदि फसलें बोई जाएंगी।इस वर्ष बारिश के कारण खेतो मैं नमी है जिस कारण किसान बिना पलेवा किये भी बोवनी कर सकते है।कई बार समय से पहले बारिश रुक जाने के कारण खेतों की नमी चली जाती है, जिससे किसानों को रुपए खर्च कर सिंचाई करने के बाद बोवनी करनी पड़ती है और जिन किसानों के पास सिंचाई के साधन नहीं रहते वह बोवनी नहीं कर पाते हैं।लेकिन इस वर्ष अच्छी बारिश होने के बाद किसान बोवनी की तैयारियों में जुट गए हैं।

बढ़ सकता है गेहूं का रकबा

इस वर्ष बारिश अच्छी होने के कारण गेहूं का रकबा बढ़ सकता है। क्योंकि गेहूं की फसल को पानी की जरूरत ज्यादा रहती है और जलस्तर अच्छा होने के कारण यह फसल ज्यादा बोई जा सकती है।वर्तमान मे बहोरीबंद विकासखण्ड क्षेत्र मे 20 हजार हैक्टेयर मैं गेंहू की बोवनी का लक्ष्य है ।वही किसानों का कहना है कि बारिश ज्यादा होने के कारण चना, मसूर, बटरी में तुषार लग भी लगने की संभावना रहेगी!

इनका कहना है- अमर सिंह एमा
एसएडीओ  कृषि विभाग बहोरीबंद

रबी सीजन का कृषि कार्य शुरू हो गया है। बारिश अच्छी होने के कारण गेहूं का रकबा बढ़ेगा । किसान खेतों को तैयार कर बोवनी कर सकते हैं, क्योंकि खेतों में अभी पर्याप्त नमी है ।
वही शासन स्तर से भी रबी सीजन फसल क़े लिए गेंहूँ का बीज विभाग को प्राप्त हो चुका है!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें