बहोरीबंद अस्पताल पहुँचकर कलेक्टर ने लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – बहोरीबंद क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कलेक्टर आशीष तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहोरीबंद का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओपीडी, पैथोलॉजी लैब, एएनसी जांच कक्ष, मेटरनिटी विंग, लेबर रूम, फार्मेसी और पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं के लिए पर्याप्त बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने, एएनसी सहित सभी जांचों की अनिवार्य रूप से अनमोल पोर्टल पर प्रविष्टि करने और अस्पताल में दवाओं की नियमित उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने एनआरसी में चिन्हित कुपोषित बच्चों को भर्ती कर उनके स्वास्थ्य की समुचित निगरानी करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये।एनआरसी में कलेक्टर ने चरगवां निवासी निधि काछी से बातचीत की। जिस पर उन्होंने बताया कि उनके कुपोषित जुड़वा बच्चे आज ही केंद्र में भर्ती हुए हैं। इस दौरान बीएमओ डॉ. अनुराग शुक्ला ने बच्चों के उपचार और भर्ती संबंधी जानकारी दी। वहीं ओपीडी में कलेक्टर ने ग्राम सलैया के निखिल चौधरी और ग्राम डिहुटा के पप्पू चौधरी से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य और चल रहे उपचार के बारे में जानकारी ली।कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच कराने पहुंचीं ग्राम मुरवारी की आशा कार्यकर्ता वर्षा कोल और कछारगांव की आशा कार्यकर्ता उर्मिला पटेल से भी चर्चा की। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और समय पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से भी बातचीत कर अस्पताल में मिल रहे उपचार और स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया।इस दौरान एसडीएम श्लोक वाइकर, बीएमओ डॉ अनुराग शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















