कलयुगी कपूत ने गोली मारकर कर दी पिता की हत्या,शव के टुकड़े कर ड्रम में छिपाया

(हत्यारा बेटा और मृतक पिता)
Kalyugi Kaput shot and killed his father:एक कलयुगी कपूत ने रिश्तों का खून करते हुए गोली मारकर पिता की हत्या कर दी और शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में छिपा दिया।हलाकि अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
गोली मारकर शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में छिपाया
मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के थाना आशियाना क्षेत्र का है जहां पर दर्ज गुमशुदगी के एक मामले को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जिस शख्स की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी थी, उसकी हत्या बेटे ने ही कर दी थी।खबरों की मानें तो लखनऊ के आशियाना इलाके का है जहां पर सेक्टर-एल स्थित मकान नंबर 91 में हुई दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है जहां 19 साल के अक्षय प्रताप सिंह ने अपने पिता मानवेंद्र प्रताप सिंह की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मानवेंद्र प्रताप सिंह (49 वर्ष) के रूप में हुई है, जो स्थानीय कारोबारी बताए जा रहे हैं। वह 20 फरवरी की सुबह से घर से लापता थे।जांच के दौरान पुलिस को घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों की जानकारी मिली। जब मकान की तलाशी ली गई तो एक नीले ड्रम के अंदर शव के टुकड़े बरामद हुए । बेटे ने शव को काटकर नीले ड्रम में छिपाया था। हत्यारे बेटे ने कथित तौर पर सदरौना के पास बॉडी के कुछ हिस्सों को फेंक दिया और बाकी हिस्सों को घर में एक नीले ड्रम के अंदर छिपा दिया था। पुलिस शव के बाकी हिस्सों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि पिता प्रतियोगी परीक्षा NEET की तैयारी के लिए अक्षय पर बहुत दबाव बना रहे थे, जिसके कारण उनके बेटे यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

















