हाथी पर सवार होकर आएँगी आदिशक्ति जगतजननी मातारानी

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद; आदिशक्ति, जगतजननी की आराधना का पर्व शारदेय नवरात्र स्लीमनाबाद तहसील क्षेत्र मे उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा।नवरात्र उत्सव को खास मनाने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं है!देवी मंदिर ओर पंडाल सजधजकर तैयार हो गए है! इस बार नवरात्रि महोत्सव पूरे नौ दिन तक मनाया जाएगा, क्योंकि सालों बाद इस बार नवरात्रि में पूरे 9 दिन आ रहे हैं! ऐसे में माता की आराधना श्रद्धालु पूरे 9 दिन कर पाएंगे।वही देवी प्रतिमाओं को भी अंतिम रूप देने का काम मूर्तिकार कर चुके है ।स्लीमनाबाद स्थित सिंहवाहिनी मंदिर मे नवरात्र उत्सव पर देवी पुराण नवाहयज्ञ भी आयोजित होगा।जिसमें 9 दिनों तक विविध धार्मिक अनुष्ठान के साथ देवी भागवत कथा आयोजित होगी!कथा का वाचन पंडित दिलीप पौराणिक के मुखारविंद से किया जायेगा!वही खड़रा स्थित शारदा मंदिर, प्रसिद्ध तिंगवा मंदिर व पहरुआ स्थित टिंशन माता मंदिर मे भी नवरात्र उत्सव को लेकर तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है।सभी देवी मंदिरों मैं ज्वारे बोए जाएंगे साथ ही मन्नत कलश भी स्थापित किये जाते है।

हाथी पर सवार होकर आएंगी मातारानी
पंडित रमाकांत पौराणिक ने बताया कि शक्ति की आराधना का महापर्व शारदेय नवरात्र इस बार शुभयोगों और धार्मिक उल्लास के बीच शुरू होगा।11 अक्टूबर से मां दुर्गा की आराधना का सिलसिला शुरू होकर 20 अक्टूबर को नवमी तक चलेगा। इसी दिन विजयादशमी का पर्व भी मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार नवरात्र में गजकेसरी योग और चित्रा नक्षत्र का संयोग बन रहा है।हाथी पर सवार होकर जगत जननी मातारानी आएँगी!ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्रमा और गुरु के केंद्र में होने से गजकेसरी योग बनेगा। वहीं, नवरात्र के दौरान तीन दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और एक दिन अमृत सिद्धि योग भी रहेगा!घटस्थापना के लिए सबसे शुभ मुहूर्त सुबह6 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 12 मिनट तक है।इसके अतिरिक्त, अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 44 मिनट से से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।
इन दोनों मुहूर्तों में घटस्थापना कर देवी दुर्गा का पूजन आरंभ करना अत्यंत फलदायी माना गया है।
तेवरी मे रामलीला मंचन शुरू
शारदेय नवरात्र के पावन अवसर पर तेवरी मे श्रीकृष्ण नाट्य रासलीला समिति तेवरी के द्वारा रामलीला का मंचन शुरू कर दिया गया है!वही खिरहनी मे भी रामलीला का मंचन शुरू हो गया है!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















