सिहोरा में तेंदुए की आमद से नगर में हडकम्प

सिहोरा:तेंदुए की आमद नगर में हड़कंप की स्तिथि निर्मित हो गई है,बताया जा रहा है की सिहोरा के रहवासी क्षेत्र वार्ड नं.16,17,18 तथा 1 में तेंदुए की आमद से हड़कंप मचा है। पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में डर की वजह से कर्फ्यू का माहौल है। स्थानीय निवासी पूरी पूरी रात लाठी डंडा लेकर तेंदुए की तलाश कर रहे हैं। वहीं तेंदुए की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर तेंदुए को पकड़ने के लिए प्रयास प्रारंभ कर दिये है।तेंदुए के डर से लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं, बच्चों को तो घर से बिलकुल निकलने की मनाही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र सिहोरा की सरदा वीट से लगे सिहोरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 16,17,18 शासकीय महाविद्यालय के पीछे की पहाड़ी पर तेदुंऐ का मुवेन्ट था। स्थानीय लोगों ने फोटो विडियो वायरल कर तत्काल वन विभाग की जंगली जानवर के शहर में आमद दी थी। वन अमले ने स्थानीय स्तर के प्रयास करते हुऐ लोगो की सुरक्षा हेतु एडवाईजरी जारी करते हुए रेस्क्यू के प्रयास प्रारंभ कर दिये। इसी बीच गत रात्रि में कुत्ते रोड से वार्ड नं 1 में पशु विभाग के डेड भवन के सामने मादा तेंदुए को दो शावकों के साथ देखा गया जिसके बाद नगर में हडकम्प मच गया क्योंकि उक्त क्षेत्र मुख्य रहवासी क्षेत्र पुराने बस स्टैंड से नये बस स्टैंड के बीच का है।
तेंदुए की फोटो वायरल
स्थानीय लोग तेंदुए की फोटो वायरल कर रहे हैं, जिसमें साफ तौर पर तेंदुआ दो शावकों के साथ नजर आ रही है लेकिन वन विभाग को अभी त तेंदुलकर की कोई लोकेशन नहीं मिली है। जिसकी वजह से लोगों में और दहशत फैल गई है, लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है रात में स्थानीय लोग
इनका कहना है,
रहवासी क्षेत्र में तेदुंऐ का मुवेन्ट संवेदनशील मामला है , 18 से 20 कर्मचारियों की अलग अलग अलग टीम घूम रही है पिंजरा लगा कर निगरानी की जा रही हैं। बस्ती वार्ड 17 कालेज के पास,18 1 कुर्रे रोड़ में देखा गया। लोगो को हिजरत दी गई लोग घरो में रहे रात में अकेले न निकले विभाग से ड्रोन की मांग की है।
अजय कुमार मिश्रा रेंजर
वन परिक्षेत्र सिहोरा
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















